{"_id":"66f64ad34a6d2c7d660f806c","slug":"ind-vs-ban-for-the-first-time-the-match-was-inaugurated-by-ringing-the-bell-and-releasing-balloons-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: पहली बार घंटा बजाकर व गुब्बारे उड़ाकर मैच का किया शुभारंभ, दर्शकों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: पहली बार घंटा बजाकर व गुब्बारे उड़ाकर मैच का किया शुभारंभ, दर्शकों में दिखा उत्साह
Fri, 27 Sep 2024 11:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम एकबार फिर से उत्साह, उमंग और दर्शकों के जोश से गुलजार दिखा। मैच का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपत सिंहानिया, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह यादव, वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने पहली बार घंटा बजाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान यूपीसीए के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, संजीव सिंह, मनोज पुंडीर आदि मौजूद रहे।
ग्रीनपार्क टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि चेन्नई टेस्ट मैच में खेली गई टीम को इसलिए दोबारा तय किया गया है, क्योंकि वह जीत को दर्ज कर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करना चाहते हैं। मैच ठीक साढ़े दस बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें बांग्लादेश के ओपनर जाकिर अली अनिक व शादमान इस्लाम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। जबकि, गेंदबाजी में भारतीय टीम से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुरूआत की। पहली तीन गेंद बल्लेबाज जाकिर अली को बिल्कुल भी समझ नहीं आई। हालांकि, बांग्लादेश का पहला रन बाई के माध्यम से आया।
ग्रीनपार्क टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा रहा श्रेष्ठ
ग्रीनपार्क स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1952 में हुआ था। इसमें कुल 23 टेस्ट मैच, 15 वनडे और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुका है। ग्रीनपार्क स्टेडियम चार आईपीएल मुकाबलों का भी गवाह बन चुका है। ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए हमेशा से श्रेष्ठ रहा है। वहीं, टेस्ट मैचों की बात करें तो भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क में 23 मुकाबले खेले गए। इनमें से सात मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, तो 13 मैच बराबरी पर छूटे हैं और तीन मैचों में भारतीय टीम को हार का देखनी पड़ी है।

इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए 27 सितंबर को खेले जाने वाले भारत व बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के लिए ऐसा विकेट बनाया गया है, जो परिणाम देने के साथ-साथ दर्शकों को मैच का रोमांच भी प्रदान करेगा। यह टेस्ट मैच ग्रीनपार्क स्टेडियम का 24वां टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
भारत को पहली सफलता दिलाई आकाश दीप ने, जाकिर बिना खाता खोले वापस लौटे
टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को तेज गेंदबाज आकाशदीप ने बांग्लादेश की पारी के 9.5 ओवर में ही सही साबित किया। जब आकाश दीप ने ओपनर जाकिर अली अनिक को शून्य के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटाया। यह कारनामा आकाशदीप ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर किया। आउट होने से पहले जाकिर अली अनिक ने 24 गेंदों का सामना करते हुए कोई भी रन नहीं बनाया।