फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी चित्रकारी सीखेंगे कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र, सात दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट कैंप का शुभारंभ

Thu, 14 Nov 2019 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Seven Day International Art Camp in kanpur university
विवि में लगा चित्रकारों का मेला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स विभाग में सात दिवसीय इंटरनेशनल आर्ट कैंप का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र एस पुंढीर ने कहा कि भाषा की बाधा होने के बावजूद चित्रकार चित्रोें के माध्यम से अपनी बात को समझा सकता है।


 
Inauguration of Seven Day International Art Camp in kanpur university
विवि में लगा चित्रकारों का मेला - फोटो : अमर उजाला
कैंप में विदेश की चित्रकला को यहां के छात्र सीखेंगे। सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ इलेेक्ट्रानिक्स एवं इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर अजीत सिंह पाल, उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र एस पुंढीर, सचिव यशवंत सिंह, फाइन आर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार, डॉ. संजय स्वर्णकार ने किया। इस इंटरनेशनल कैंप में कजाखिस्तान, बांग्लादेश, बोस्निया, म्यांमार के अलावा पूरे देश के अलग अलग राज्यों से कलाकार आए।

 
Inauguration of Seven Day International Art Camp in kanpur university
विवि में लगा चित्रकारों का मेला - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह ने कहा कि कैंप के दौरान बनाई गई 70 पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डॉ. बृजेश कटियार ने कहा कि ऐसे कैंप युवा कलाकारों का काफी कुछ सिखा जातेहैं। कैंप के पहले दिन कलाकारों ने जल, तेल रंग, एक्रोलिक कलर का इस्तेमाल करके नवीन कृतियों को बनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inauguration of Seven Day International Art Camp in kanpur university
विवि में लगा चित्रकारों का मेला - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कैंप में प्रतिभाग करने आए कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डॉ. शास्वत कटियार, डॉ. संदेश गुप्ता, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. आरएन कटियार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. शालिनी, डॉ. कुमुद बाला, डॉ. प्रह्लाद सिंह मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
Inauguration of Seven Day International Art Camp in kanpur university
विवि में लगा चित्रकारों का मेला - फोटो : अमर उजाला
कला के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति करेंगे जागरूक
कला की भाषा मौन है, लेकिन यह भी सत्य है कि एक चित्र हजार शब्दों के बराबर होता है। कला के माध्यम से हम भारी बदलाव ला सकते हैं। 2020 से ललित कला अकादमी पर्यावरण और जल संरक्षण के मुद्दे पर मुहिम छेडे़गी। यह बात चेयरमैन डॉ. राजेंद्र एस पुढ़ीर ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले साल धर्म प्रदूषण को कला के माध्यम से दूर करने की कोशिश की गई। जल्द ही लखनऊ में 50 कलाकारों का कैंप लगाया जाएगा, जिसमें कानपुर के कलाकार भी शामिल होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed