फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे ये क्या, दिन दहाड़े प्राचीन काल के सैकड़ाे सिक्के लूट ले गए लाेग

Wed, 24 Aug 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
टीम डिजिटल, कानपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
in the ground found hundreds of ancient coins, took away people uprooted tree
मंद‌िर क‌िनारे जमीन में स‌िक्के खाेजते स्थानीय लाेग

कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित दपकेश्वर मंदिर के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे मंगलवार को सैकड़ों प्रचीन सिक्के मिले हैं। लोगों ने जमीन में धंसे सिक्कों को निकालने के लिए पेड़ तक को उखाड़ फेंका। जिसके हाथ जितना सिक्का लगा वह उसे लेकर भाग खड़ा हुआ। बताया जाता है कि अभी तक करीब तीन सौ से चार सौ सिक्के बरामद हो चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह सिक्के 1600 ई. पू. के हैं।  
 

अच्छा तभी से म‌िलना हाे गया था शुरू

in the ground found hundreds of ancient coins, took away people uprooted tree
स‌िक्के
सिक्के मिलने का सिलसिला मंगलवार की सुबह से शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की सुबह एक युवक को पेड़ के पास से कुछ सिक्के मिले। उसे यह बात अपने दोस्तों को बताई और उनके साथ मिलकर पेड़ के आस-पास खुदाई शुरू कर दी। खुदाई से सिक्के निकलने का सिलसिला भी जारी रहा। यह खबर फैली तो आस-पास के लोगों ने भी मिलकर खुदाई शुरू कर दी। रात में ही जेसीबी तक मंगवा ली गई और पेड़ उखाड़ फेंका गया। पेड़ के नीचे से करीब सैकड़ों सिक्के निकाले जा चुके हैं। बुधवार की सुबह मामला मीडिया तक पहुंचा तो मौके पर मीडिया का भी जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर खुदाई का काम रूकवा दिया और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी।
   

 

अाैर मंगवा ली तीन जेसीबी

in the ground found hundreds of ancient coins, took away people uprooted tree
स‌िक्के
मंगलवार की दोपहर से लेकर रात तक महिलाएं, बच्चे, बूढ़े हर कोई पेड़ और उसके आस-पास मिट्टी की खुदाई करते देखा गया। कोई खुरपी से मिट्टी निकाल रहा था तो कोई फावड़े से। खैर सबका मकसद सिक्का पाना ही था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे पुरातात्विक अधिकारी

in the ground found hundreds of ancient coins, took away people uprooted tree
स‌िक्के म‌िलने की सूचना पर पहुंची पुल‌िस
प्राचीन काल के सैकड़ों सिक्के मिलने की सूचना होने के बावजूद पुरातात्विक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचा मुनासिब नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने बाहर होने की बात कहकर दूसरे दिन पहुंचने का आश्वासन दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed