{"_id":"5ccd3363bdec22075a3bc807","slug":"imran-pratapgarhi-targets-pm-modi-and-akhilesh-mayawati-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और अखिलेश पर इमरान के कई वार, शायरी सुनाकर कह डाला कातिल, मचेगा भूचाल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी और अखिलेश पर इमरान के कई वार, शायरी सुनाकर कह डाला कातिल, मचेगा भूचाल!
Sat, 04 May 2019 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते शायर इमरान प्रतापगढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी के फतेहपुर जिले में मुस्लिम इंटर कालेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भैयाजी-बहनजी की तरफ देखने से तो अच्छा है, कांग्रेस के भाई-बहन को देखो। एक तानाशाह इस मुल्क को अपनी सनक में बर्बाद करना चाहता है। गठबंधन दस-बीस सीट जीत भी गई तो क्या होगा। वह कांग्रेस से ही मिलेगी। अरे भाई नुकसान क्यों कर रहे हो जब डायरेक्ट दिल्ली पहुंच सकते हो तो लखनऊ क्यों जाना चाहते हो।
जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि लड़ाई केवल कांग्रेस व भाजपा में है। गठबंधन को चुनना बेकार है। वैसे भी इतनी धूप में साइकिल पंचर हो जाती है, हाथी साए में बैठ जाता है, कमल मुरझा जाता है। यदि कोई हमेशा साथ रहता है तो वह आपका पंजा।
जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इमरान ने कहा कि यह भी समझ लीजिए फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के आलाकमान की नजर है। अमेठी व रायबरेली को छोड़ दें तो यह पहला जिला है जहां प्रियंका दो बार आई हैं। एक ओर माया के सामने हाथ बांधकर खड़ा रहने वाला प्रत्याशी है, बहनजी से पूछेगा बोलूं कि न बोलूं। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी है, दो बार प्रियंका खुद आ गईं। मजबूत इंसान पर दांव लगाओ। वैसे भी गठबंधन प्रत्याशी पांच साल हाथी के दाम वसूल करेगा। पांच साल हाथी को चारा भी तो खिलाना है। काम कहां होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि छह मई को आप अपने बच्चों के मुस्तकबिल का फैसला करने जा रहे हैं। एक तानाशाह जो बेखबर रहता है नजीब की मां के रोते देखकर, खामोश रहता है कयूब खां की मां की चीखें सुनकर, सोलह साल के हाफिज जुनैद के मारे जाने पर चुप रहता है। ऐसे तानाशाह को हटाने के लिए राहुल के साथ खड़ा हूं। गठबंधन के लोग आएं और कहें कि बंटना मत वरना गठबंधन हार जाएगा तो उनसे कह देना इमरान आया था कह रहा था कि अखिलेश के लोगों को बांटना मत वरना हिंदुस्तान हार जाएगा। यह हिदुस्तान की लड़ाई है। अगर हमदर्दी होती तो मेरे खिलाफ दो दो कंडीडेट न उतारे जाते। उन्होंने कहा कि लड़ाई बड़ी हो मकसद बड़ा हो तो कुछ चीजें कुर्बान करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
जनसभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नज्म सुनाकर वाहवाही भी लूटी...
इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी ने बिंदकी के ललौली रोड में भी जनसभा की। कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत के नाम पर देश की जनता से मोदी वोट मांग रहे इससे खराब बात क्या हो सकती है। उन्हें गोरखपुर में हुए 76 बच्चों की मौत पर भी वोट मांगना चाहिए। मोदी ने महाराष्ट्र में 16 जवानों की शहादत का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने गठबंधन को ठगबंधन करार दिया।
एक वादे को निभाने के लिए कुछ करो, अपनी दस्तार बचाने के लिए कुछ करो
अब तलक सबको जिताने के लिए ही किया, अबकी कातिल को हराने के लिए कुछ करो
इसके अलावा इमरान प्रतापगढ़ी ने बिंदकी के ललौली रोड में भी जनसभा की। कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत के नाम पर देश की जनता से मोदी वोट मांग रहे इससे खराब बात क्या हो सकती है। उन्हें गोरखपुर में हुए 76 बच्चों की मौत पर भी वोट मांगना चाहिए। मोदी ने महाराष्ट्र में 16 जवानों की शहादत का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने गठबंधन को ठगबंधन करार दिया।