औरैया जिले में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद प्रबंधक द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना अभी तक लोगों के गले की नीचे नहीं उतर रही है। वहीं अब चर्चाएं हो रही है कि बड़ा बेटा शिवम अपनी पसंद से किसी युवती से शादी करना चाहता था, जबकि प्रबंधक पिता इसके खिलाफ थे। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि मां और बेटे एक तरफ थे। इसी को लेकर काफी दिनों से परिवार में खटक पैदा हो गई थी। घटना वाले दिन भी इन्हीं बातों को लेकर विवाद बढ़ा और प्रबंधक ने घटना को अंजाम दिया।
2 of 5
auraiya suicide case
- फोटो : अमर उजाला
श्रीप्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप पोरवाल की आम शोहरत अच्छी थी। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी ठीक है। प्रबंधक अपनी पत्नी मीरा पोरवाल, बड़े बेटे शिवम, छोटे बेटे ओमजी के अलावा बड़े भाई स्वर्गीय प्रकाश पोरवाल के बेटे पूजन के परिवार के साथ रहते थे। अन्य भाई अलग रहते हैं। सभी के अलग-अलग कारोबार हैं और अपने अपने घरों में खुशी-खुशी रह रहे हैं। इसके बाद अचानक इतनी बड़ी घटना हो जाना लोगों के लिए बड़ा सवाल पैदा कर रही है।
3 of 5
auraiya suicide case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी घटना को लेकर काफी उलझी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि बड़ा बेटा अपनी मनपसंद की शादी करना चाहता था। इसके लिए पिता राजी नहीं थे, जबकि मां व अन्य सदस्य राजी थे। बेटे की जिद और पिता की रजामंदी न होना ही घर में विवाद का कारण बना था। अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। घटना के पीछे पुलिस इसे अहम कारण मान रही है।
4 of 5
auraiya suicide case
- फोटो : अमर उजाला
काफी मात्रा में जेवरात और रुपये मिले
पुलिस की जांच पड़ताल में प्रबंधक के घर से काफी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात मिले हैं। इसके अलावा घर का मुख्य दरवाजा और छत के ऊपर के दरवाजे बंद सुरक्षित मिले। पुलिस को इन स्थानों से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि घर के अंदर कोई अन्य व्यक्ति आया। इसके अलावा वॉशबेसिन, बाथरूम के निरीक्षण में पानी के साथ खून के कहीं तत्व नहीं मिले हैं।
5 of 5
auraiya suicide case
- फोटो : अमर उजाला
सभी की हुई फाेरेंसिक जांच, प्रबंधक के मिले साक्ष्य
घटना के दिन कानपुर कमिश्नरेट से आई फील्ड यूनिट/फाेरेंसिक टीम ने घटना के दिन घर पर मौजूद सभी परिवार के सदस्यों से साक्ष्य एकत्र किए थे। फाेरेंसिक रिपोर्ट में रिवॉल्वर पर सिर्फ प्रबंधक के ही साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से किसी भी तरह के ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे किसी की संलिप्त का पता चल सके।