फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज और कत्ल: रात में कमरे में दो युवकों के साथ थी पत्नी...अचानक आया पति; सचिन का कबूलनामा; उसने धोखा दिया

Sun, 18 Jan 2026 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Jan 2026 10:00 AM IST
सार

कानपुर में एक युवक ने प्रेम विवाह के चार माह बाद पत्नी की हत्या कर दी। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी की हत्या के बाद आठ घंटे बाद सरेंडर किया। कमरे में पत्नी के साथ दो युवकों को देखने पर विवाद हुआ था। पुलिस मारपीट के बाद सभी को थाने गई थी।

विज्ञापन
husband murdered his wife due to suspicion about her character four months after a love marriage In Kanpur
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पत्नी श्वेता (21) के चरित्र पर शक में पति सचिन सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद करीब आठ घंटे तक वह इधर-उधर घूमता रहा और शनिवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।


फतेहपुर के गाजीपुर निवासी सचिन सिंह ऑटो चालक है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने अगस्त में गांव निवासी श्वेता से प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में वह रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पॉली क्लीनिक के ऊपर किराये के कमरे में पत्नी के साथ रह रहा था। 

सचिन ने बताया कि 13 जनवरी को वह फतेहपुर गया था। शुक्रवार रात वह अचानक घर पहुंचा तो कमरे में पत्नी नहीं थी। सामने वाले कमरे में रहने वाला युवक उसके कमरे में बैठा था। उसने पत्नी के बारे में पूछा तो उसने श्वेता के सामने वाले कमरे में होने की जानकारी दी। जब वह उस कमरे में पहुंचा तो पत्नी दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठी थी। 
 
husband murdered his wife due to suspicion about her character four months after a love marriage In Kanpur
मृतक श्वेता की फाइल फोटो और आरोपी पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो पत्नी और युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस सभी को चौकी ले आई जहां युवकों को रोककर रात तीन बजे दंपती को सुबह आने की बात कह कर घर भेज दिया। सचिन के अनुसार, वह घर पहुंचा तो पत्नी ने झगड़ा शुरू कर दिया और युवकों के साथ ही रहने की धमकी दी।
husband murdered his wife due to suspicion about her character four months after a love marriage In Kanpur
कानपुर में महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद के बाद की पत्नी की हत्या
यह सुनकर उसने आपा खो दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के मायके वालों को दी। पुलिस के अनुसार, महिला के परिजनों ने पहले तो आने से इन्कार कर दिया। कई बार फोन करने पर सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने की बात कही। हत्या की जानकारी पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband murdered his wife due to suspicion about her character four months after a love marriage In Kanpur
मृतक श्वेता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिसने लगाया था दुष्कर्म का आरोप उसी से प्रेम विवाह, फिर की हत्या
सचिन पर जिस युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा था उसी से उसने प्रेम विवाह किया फिर उसी की हत्या भी कर दी। महाराजपुर थाने में गुनाह कबूल करते हुए सचिन ने बताया कि वह पत्नी श्वेता को बहुत प्यार करता था। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और गांव में उसके घर के सामने रहती थी। दोनों में तीन साल तक प्रेम संबंध रहे। घर वाले इसका विरोध करते थे। इसके बाद युवती के परिजन ने गाजीपुर थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
 
विज्ञापन
husband murdered his wife due to suspicion about her character four months after a love marriage In Kanpur
आरोपी पति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो माह जेल में रहने के बाद जब जमानत पर छूटा तो श्वेता से प्रेम विवाह कर लिया। वहीं, सचिन पर हुसैनगंज में युवक की पीटने के दौरान मौत का आरोप लग चुका है। सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शहर से भाग जाना चाहता था। सेंट्रल स्टेशन भी गया था लेकिन फिर समर्पण करने के उद्देश्य से थाने पहुंच गया। बोला कि दो दिन पहले ही पत्नी ने जैकेट के लिए जिद की थी। उसकी पसंदीदा जैकेट दिलाई थी इसके बाद भी उसने धोखा दे दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed