फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति का चल रहा था तलाकशुदा महिला से अफेयर, पत्नी के विरोध करने पर जो हुआ हैरान कर देगा

Thu, 07 Jun 2018 05:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 05:29 PM IST
सार

- गुमराह करने को फांसी के फंदे पर टांगा शव,
- मायके वालों ने किया जमकर हंगामा, पुलिसकर्मियों से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
Husband killed his wife in Kannauj
पति ने की पत्नी की हत्या
यूपी के कन्नौज जिले में दिल दहलाने वाला एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। जानें पूरा मामला...  

 

Husband killed his wife in Kannauj
डेमाे पिक
तलाकशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप दे दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ नोकझोंक भी की। पुलिस ने आरोपी युवक और देवर को गिरफ्तार कर परिवार के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

 
Husband killed his wife in Kannauj
डेमाे पिक
गुरसहागंज कोतवाली के सुभाषनगर निवासी सुलखान सिंह ने 2014 में 23 वर्षीय बेटी सोनी की शादी सरायमीरा के हर्षवर्धन नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा ईश्वर दयाल के बेटे अजय से की थी। सुलखान सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही अजय और उसके परिवार के लोग सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद अजय का गुरसहायगंज में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से घनिष्ठता हो गई थी। सोनी इसका विरोध करती थी। बकौल सुलखान सिंह, उन्होंने अपने स्तर से पता लगाया तो सामने आया कि अजय और सोनी मंगलवार को शहर के पास एक गांव में रिश्तेदार के घर दावत में गए थे, तभी अजय के फोन पर महिला का फोन आ गया। फोन कॉल सोनी ने रिसीव की थी। इसी बात को लेकर घर लौटने पर सोनी और अजय के बीच विवाद हो गया था। अजय ने सोनी के साथ मारपीट की। सोनी की मौत हो गई तो साक्ष्य मिटाने के साथ ही पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed his wife in Kannauj
डेमाे पिक
घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह सुलखान सिंह परिवार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। बेटी के शरीर पर चोटों के निशान देख वे लोग हंगामा करने लगे। उन सबने पोस्टमार्टम के लिए पुलिसकर्मियों को शव ले जाने का विरोध किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार आरके राजवंशी और सदर कोतवाल एके सिंह ने समझाकर शांत कराया। सुलखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, ससुर ईश्वर चंद्र, सास कमलेश कुमारी, जेठ संजय, देवर विजय, ननद मंजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति अजय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed