फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिस्ट्रीशीटर अनार सिंह को पकड़ने गई पुलिस पर हमलावरों ने छोड़े खूंखार कुत्ते, सपा का करीबी है वारंटी

Sat, 26 Jan 2019 06:35 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jan 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
History Sheeter Anar singh escaped from police
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद उरई (जालौन) में नदीगांव थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर उसके समर्थकों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। समर्थकों ने पुलिस पर खूंखार कुत्ते छोड़कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। सूचना पाकर तीन थानों की फोर्स पहुंची और खेतों व जंगल में दबिश देकर एक हमलावर को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर अनार सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है।
History Sheeter Anar singh escaped from police
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और क्षतिग्रस्त स्कार्पियो भी बरामद की है। आरोपी वारंटी बीडीसी भी है। एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि आरोपी पर 2015 का वारंट है। जिस पर पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शुक्रवार दोपहर एक बजे नदीगांव थाना प्रभारी अशोक सोनकर, एसआई मनोज गुप्ता अपने कुछ साथी पुलिस कर्मियों के साथ वारंटी नदीगांव निवासी अनारसिंह को पकड़ने बशीर रोड पहुंचे।
History Sheeter Anar singh escaped from police
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
सटीक सूचना के आधार पर पुलिस को अनार सिंह रोड किनारे अपने खेत में मटर तुड़वाता मिल गया। इस पर पुलिस ने तत्काल ही घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। अभी पुलिस अनारसिंह को जीप पर बैठा ही रही थी कि तभी अनार के आठ-दस समर्थक असलहों और कुत्तों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी समर्थकों पर फायरिंग की। दोनों ओर से गोलियां चलने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भाग निकले। इसी बीच समर्थकों ने अपने साथ लाए तीन कुत्ते भी पुलिस फोर्स पर छोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
History Sheeter Anar singh escaped from police
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
खूंखार कुत्ते पुलिस पर झपटे तो दरोगा और सिपाही जान बचाकर खेतों की ओर भागने लगे। तभी समर्थकों ने धक्का-मुक्की कर अनार को पुलिस के कब्जे से छु़ड़ा लिया और खेतों के रास्ते से भाग निकले। इसके बाद नदीगांव पुलिस की सूचना पर पूरे सर्किल का फोर्स एसपी व एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर एक हमलावर नदीगांव निवासी गीरेंद्र यादव को दबोच लिया।
विज्ञापन
History Sheeter Anar singh escaped from police
हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों की एक बाइक और स्कार्पियो भी बरामद की है। पुलिस की मानें तो अनार सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है और कई बार क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका है। अनार का बेटा रणवीर 2012 में सपा से नदीगांव नगर पंचायत का चेयरमैन भी रह चुका है। एएसपी ने बताया कि 2012 में 307 के मामले में 2015 में अनार के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। इसी मामले में पुलिस उसे पकड़ने गई थी। फिलहाल पकड़े गए समर्थक से पूछताछ के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed