फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर का गंगा मेला: बुलडोजर, ऊंट संग निकला अलबेला रंगों का ठेला, रंग-गुलाल उड़ाते निकली होरियारी टोली, देखें तस्वीरें

Wed, 23 Mar 2022 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022, Ganga Mela Festival
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
अनुराधा नक्षत्र पर हर वर्ष मनाया जाने वाला हटिया का गंगा मेला बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रज्जन बाबू पार्क से जब रंगों का ठेला निकला तो हर ओर होरियारे रंगों से सराबोर दिखे। ठेले के साथ निकला बुलडोजर और सात ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। 


इससे पहले पुलिस अधिकारियों और कानपुर हटिया होली मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रमोद कुमार, अपर डिप्टी पुलिस कमिश्नर यातायात राहुल मिठास, विधायक अमिताभ बाजपेई, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस कमिश्नर ने तिरंगा फहराया। पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाकर देशप्रेम जागृत किया। फिर रज्जन बाबू पार्क से निकला रंगों का ठेला। यह ठेला सूत बाजार, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, संगम लाल तिराहा, कमला टॉवर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज, काहू कोठी, सिरकी मोहाल, लाठी मोहाल से होकर रज्जन बाबू पार्क में समाप्त हुआ।
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022, Ganga Mela Festival
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
पूरे मार्ग में भगवा गुलाल छाया रहा। जगह-जगह ठेले के साथ चल रहे लोगों पर गुलाल व पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में संरक्षक मूलचंद्र सेठ, संयोजक ज्ञानेंद्र विश्नोई, विनय सिंह, संतोष बाजपेई, कृतज्ञ तिवारी, सुशील सिंह, विनय मेहरोत्रा, रोहित बाजपेई, यश सेठ, उत्तम बाजपेई, ऋषि तिवारी, अभय शर्मा आदि मौजूद रहे। 

 
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022, Ganga Mela Festival
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
सरसैया घाट पर देर शाम तक चला बधाई देने का सिलसिला 
मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। शाम को सभी लोग सरसैया घाट पहुंचे, जहां राजनीतिक दल व समाजसेवी संस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए। इन स्टॉल पर आए हर व्यक्ति को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। शाम सात बजे मां गंगा की आरती की गई। देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

बताते चलें कि कानपुर में गंगा मेला आजादी के दीवानों की याद में मनाया जाता है। कहते हैं कि स्वतंत्रता आंदोलन चरम सीमा पर था। सन् 1942 में ब्रिटिश सरकार ने तत्कालीन जिलाधिकारी कानपुर में होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022, Ganga Mela Festival
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
हटिया के नव युवकों ने तय किया कि यह हमारा धार्मिक त्योहार है। इसे हम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। देश आजाद हुआ सन् 1947 में लेकिन कानपुर के हटिया में आजादी का झंडा 1942 की होली में ही फहरा दिया गया था। जब शहरवासियों ने होली खेलनी शुरू की तो तत्कालीन शहर कोतवाल ने हटिया पार्क को चारों तरफ से घेर लिया और नवयुवकों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

इस प्रतिक्रिया में पूरे शहर में भयंकर होली खेली गई और ऐलान किया गया कि जब तक नवयुवक छोड़े नहीं जाएंगे तब तक निरंतर होली खेली जाएगी। जिस दिन नवयुवक छोड़े गए उस दिन अनुराधा नक्षत्र था। जिस कारण अब हर साल अनुराधा नक्षत्र के दिन गंगा मेला मनाया जाता है। इस वर्ष गंगा मेला की 81 वर्षगांठ मनाई गई।
विज्ञापन
Historic Ganga mela of Kanpur, ganga mela 2022, Ganga Mela Festival
कानपुर का गंगा मेला - फोटो : अमर उजाला
चुनावी तल्खी छोड़ तहे दिल से गले मिले राजनीतिक दलों के लोग
विधानसभा चुनाव में मिली हारजीत की तल्खी छोड़ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने गंगा मेले में एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया और गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए। नेता और कार्यकर्ता अपने विपक्षी दलों के लोगों के साथ ऐसे गलबहियां डाले दिखे, जैसे इनके बीच वर्षों का याराना हो। सभी ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया, चिकाई भी की।

सरसैया घाट पर लगे गंगा मेला में शाम चार बजे से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ और देर तक चलता रहा। एक के बाद एक लोग आते गए और मेला लगता गया। मेले का शुभारंभ गंगा आरती से हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। मेले में लगे राजनीतिक दलों के कैंप में रूस-यूक्रेन युद्घ से लेकर योगी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह तक की चर्चा ज्यादा रहीं। इसके अलावा कनपुरिया अंदाज में लोगों ने चिकाई भी की। पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी मेले का जमकर लुत्फ उठाया। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय के अलावा महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री, उषा रत्नाकर शुक्ला के अलावा अधिकारियों में मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, एडीशनल सीपी संतोष तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

नेताओं में ये रहे मौजूद
सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र (अंटू), एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, मोहम्मद हसन रूमी, सरोज कुरील, राहुल बच्चा सोनकर, सुनील बजाज, सुरेश अवस्थी, संजीव पाठक बाबी, शिवांग मिश्रा, रामजी, पवन गुप्ता, नौशाद आलम मंसूरी, सपा अध्यक्ष डा. इमरान, चंद्रेश सिंह, अशोक सिंह दद्दा के अलावा अपनादल एस, आम आदमी पाटी सहित अनेक राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।

संघ ने भी लगाया कैंप
गंगा मेले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से भी कैंप लगाया गया। इस मौके पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामशीष, प्रांत संघ चालक योगेंद्र सचान, प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रांत सह कार्यवाह भवानी भीख व बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद रहे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed