{"_id":"5e12c7d28ebc3e87e915db77","slug":"high-profile-sex-racket-busted-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मकान के अंदर का नजारा देख पुलिस शर्म से पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मकान के अंदर का नजारा देख पुलिस शर्म से पानी-पानी
Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दंपती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आसपास के लोग भी हैरान हैं। दरअसल, चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर रामपुरम में पुलिस ने रविवार शाम किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर संचालक समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Social Media
संचालक दंपती और उनका एक रिश्तेदार है। पिछले एक साल से आरोपी रैकेट चला रहे थे। यहां पर आसपास जिलों की युवतियां व युवक आते थे। आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पूरी सौदेबाजी व्हाट्सएप के जरिये होती थी। गिरोह महिलाओं को आगे कर रैकेट का संचालन कर रहा था।
पुलिस की गिरफ्त में महिलाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि रामपुरम में अजय सिंह के घर पर अचलगंज उन्नाव निवासी राघवेंद्र शुक्ला अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था। वह नौबस्ता केपशुपति नगर निवासी अपने साढ़ू आशुतोष ओझा व उसकी पत्नी के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी गईं लड़कियां
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने इन चारों के अलावा कैंट लालकुर्ती निवासी सत्यम द्विवेदी और चार अन्य युवतियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि राघवेंद्र व आशुतोष के मोबाइल से पता चला है कि वह 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं जिस पर वह ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेजते थे। फिर रेट तय होता था। उसकेबाद ग्राहक उसके घर पर आते थे।
विज्ञापन
पकड़ी गईं युवतियां और युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
1500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सुरक्षित जगह मुहैया करवाने के नाम पर अलग रकम वसूलते थे। आरोपियों में शामिल फतेहपुर के बकेवर निवासी बलवीर की पत्नी भी ग्राहक लाने का काम करती थी। रैकेट का नेटवर्क प्रदेश के कई अन्य शहरों और दिल्ली में भी फैला हुआ है। कई बड़े सेक्स रैकेट संचालक इनके संपर्क में हैं।