फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से बदला यूपी के 'मौसम का मिजाज', किसानों के लिए आई 'आफत की बरसात'

Wed, 24 Jan 2018 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in uttar pradesh
एकदम काली घटा के साथ आसमान से आफत बनकर बसरा पानी

मंगलवार की शाम अचानक ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया और काली घटा छाने के साथ बारिश शुरु हो गई। अन्नदाता के लिए पानी आफत बनकर बरसा। यूपी के तमाम जिलों में बिजली कड़की है इसे किसान आफत की बरसात कह रहे हैं। 

heavy rain in uttar pradesh
बारिश से बचने छाता लेकर जाता बुजुर्ग

मंगलवार को सेंट्रल यूपी के तमाम जिलों में हुई बारिश ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। अधिकांश फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। आज का न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारिश से पारे के और नीचे जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

इन जिलों में हुई बारिश- कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव समेत सेंट्रल यूपी के तमाम जिले। 

heavy rain in uttar pradesh
बेमौसम बरसात से बिगड़ सकता है फसलों का मिजाज
पिछले दो-तीन दिनों से सुबह व शाम को चल रही गलन भरी हवाओं से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा था। वहीं आज मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि दिन में  कुछ धूप निकली, लेकिन पांच बजे के बाद जिलेभर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों में जहां मायुसी छा गई। उनका कहना है कि सरसों की फसल में मंहू रोग व कीटों का प्रकोप बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in uttar pradesh
अधिकांश फसलों में गहरा सकता है कींटों का प्रकोप
आलू की फसल में झुलसा रोग और अधिक गहराने का संकट छा गया। गेंहू की फसल में जिन किसानों ने पानी लगा दिया है, उन्हें भी इससे  नुकसान होगा। अरहर की फसल में भी नुकसान होगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार सिंह का कहना है कि 24 जनवरी को सुबह बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर में धूप निकलेगी। वहीं अचानक बारिश होने सर्दी अचानक बढ़ गई है। जिससे लोगों भी घरों में दुबकने को बाध्य हो गए। 
 
विज्ञापन

बारिश से सर्दी ले सकती है यू टर्न 

heavy rain in uttar pradesh
ठंड से बचने के लिए तापते लोग
बारिश होते ही ठंडी हवाएं भी चली। जिसके कारण सर्दी फिर से वापिस लौटेगी। अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed