{"_id":"5c319e23bdec2256d8788d92","slug":"hdfc-bank-gold-loan-scam-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी गोल्ड लोन फर्जीवाड़ा: धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी गोल्ड लोन फर्जीवाड़ा: धोखाधड़ी से बचने के लिए बैंक ने लिया ये बड़ा फैसला
Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन से संबंधित हर तरह के काम पर रोक लगा दी है। इन दोनों शाखाओं में अब गोल्ड लोन संबंधी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि बैंक की जीटी रोड शाखा में गोल्ड लोन संबंधी काम जारी रहेगा। शहर में एचडीएफसी बैंक की गोल्ड लोन से संबंधित तीन शाखाएं हैं।
बैंक के अधिकारी बताते हैं कि जांच पूरी न होने तक सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन के लिए आवेदन स्वीकार न करने का फैसला लिया गया है। बीते तीन दिन से इन दोनों शाखाओं में न तो कोई आवेदन आ रहा था और न ही उससे संबंधित कोई काम हो रहा था।
भविष्य में लोन संबंधी दस्तावेजों की जांच भी होनी है। इसलिए जांच पूरी न होने तक इस शाखा में काम रोक दिया गया है। उधर, गोल्ड लोन संबंधी फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आंतरिक जांच के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ से आए अधिकारियों ने इन दोनों शाखाओं में गोल्ड लोन के संदिग्ध खातों और उससे जुड़े दस्तावेजों को सीज कर दिया है।

अब ये दस्तावेज एफआईआर के बाद पुलिस जांच के लिए ही किसी सक्षम अधिकारी के सामने खुलेंगे। बैंक के अफसरों ने अपनी जांच पूरी कर ली है। मुंबई और दिल्ली की टीमें शनिवार को लौट गईं। जांच से जुड़े अन्य पहलुओं की जिम्मेदारी लखनऊ की टीम पूरा करेगी। बता दें कि इन दोनों शाखाओं में गोल्ड लोन ऑफिसरों ने वैल्यूअर के साथ मिलीभगत करके बैंक को करीब तीन करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है।
बंधक सोने की जांच सोमवार से
माना जा रहा है कि सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में गोल्ड लोन के लिए पहले से बंधक सोने की जांच पूरी होने के बाद ही नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बैंक ने शुक्रवार को फैसला लिया था कि संदिग्ध खातों के अलावा गोल्ड लोन से संबंधित अन्य खातों के बंधक सोने की जांच की जाएगी। यह जांच सोमवार से शुरू होगी।