{"_id":"60f45f518bfc927a856c8699","slug":"hardoi-leopard-entered-the-house-and-injured-the-shopkeeper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दहशत की तस्वीरें: हरदोई के एक घर में छिपकर बैठा तेंदुआ, दीवार में छेद कर टोह लेने की तैयारी, लखनऊ से पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत की तस्वीरें: हरदोई के एक घर में छिपकर बैठा तेंदुआ, दीवार में छेद कर टोह लेने की तैयारी, लखनऊ से पहुंची टीम
Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में मोहल्ला नवाबगंज में रविवार की दोपहर तेंदुए ने मकान के कमरे में बैठे परचून के दुकानदार को घायल कर दिया। घर में घुसा तेंदुआ मकान में ही छिपकर बैठ गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवकों की मदद से घायल दुकानदार समेत 17 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। अभी भी तीन महिलाएं और एक बच्ची मकान में ही है और तेंदुआ भी इसी मकान के दूसरे हिस्से में छिपा है।
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुए के छिपे होने वाले मकान में ही 21 लोगों के होने की जानकारी से सभी दहशत में आ गए। पहले वन विभाग की टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन इसी बीच सुनील वाजपेयी की हालत बिगड़ने का पता चला। तो पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने कुछ युवकों की टोली तैयार की। पड़ोसी मकान से यह टोली अंदर घुसी।
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस टोली ने सुनील वाजपेयी समेत 17 लोगों को सकुशल निकाल लिया। अभी भी तीन महिलाएं और एक बच्ची मकान में ही हैं और इसी मकान के दूसरे हिस्से में तेंदुआ है। घायल सुनील वाजपेयी को सीएचसी सांडी ले जाने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि हरपालपुर वन रेंज के ग्राम बघराई में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के पदचिह्न मिल रहे थे। इससे इलाके में दहशत बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में तेंदुए के हमले के बाद दहशत में लोग
- फोटो : अमर उजाला
दीवार में छेद कर तेंदुए की टोह लेने की तैयारी
देर रात नवाबगंज में लखनऊ से आई वाइल्ड केयर विभाग की टीम ने मकान में छिपे तेंदुए को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है। टीम मकान की दीवार में छेद कर टोह लेने की तैयारी की है। इससे पहले टीम के तीनों सदस्यों ने पूरे मकान का बाहर से जायजा लिया। इसके बाद मकान के पीछे की ओर पावर हाउस के परिसर का भी जायजा लिया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक टीम ने दीवार में छेद कर मकान के अंदर जाने की रणनीति बनाई है, लेकिन अभी इस पर अमल शुरू नहीं हुआ है। जिस मकान में तेंदुआ छिपा है, उसकी दीवारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फिलहाल भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और आसपास से भीड़ को पूरी तरह से हटा दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि देर रात टीम अपनी कवायद को रफ्तार देगी।

मौके पर लखनऊ से पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े छह घंटे बाद लखनऊ से पहुंची टीम
लखनऊ की वाइल्ड केयर यूनिट की विशेषज्ञ टीम तेंदुए के हमले के लगभग साढ़े छह घंटे बाद सांडी पहुंची। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. बृजेश शुक्ला के नेतृत्व वाली टीम में कुल तीन लोग हैं। मौके पर पहुंचते ही टीम ने मोर्चा संभाल लिया और तेंदुए की लोकेशन पता करने की कवायद शुरू कर दी। इस सबके बीच एसडीएम बिलग्राम एपी श्रीवास्तव, सीओ बिलग्राम विशाल यादव और पांच थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में तेंदुआ है उसके आस पास से भीड़ हटाई जा रही है। रात में बहुत अधिक कार्य होने की उम्मीद कम है, लेकिन तड़के ही ऑपरेशन शुरू होने की तैयारी भी चल रही है।