फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुरः हैलट अस्पताल में 5 मरीजों की मौत का मामला गर्माया, राहत के लिए डीएम ने अर्जेंट मंगवाए एसी

Fri, 08 Jun 2018 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Hailut Hospital kanpur patient died case due to ac shut down
घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कानपुर के हैलट अस्पताल में एसी खराब होने की वजह से पांच मरीजों की मौत का मामला गर्मा गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों और तीमारदारों में आक्रोश व्याप्त है। उधर आनन-फाऩन में कानपुर के डीएम ने 2 एसी मंगवाकर व्यवस्थाओं को संभाला। मरीजों को राहत देने के लिए अभी चार और एसी लगाए जाने हैं। 


 
Hailut Hospital kanpur patient died case due to ac shut down
घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हैलट के आईसीयू में चार बच्चों समेत 11 मरीज भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं।  बताया जा रहा है कि एसी में पिछले कई दिनों से खराबी देखने को मिल रही थी। जिसके बाद उसे ठीक कर दिया जाता था लेकिन गुरुवार सुबह आईसीयू के सारे एसी बंद हो गए।

 
Hailut Hospital kanpur patient died case due to ac shut down
घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
ओवर हीटिंग के कारण सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया।बताया जा रहा है कि समय से मेंटेनेश न होने के कारण एसी में खराबी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hailut Hospital kanpur patient died case due to ac shut down
डीएम ने राहत के लिए मंगवाए एसी
अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में एक सप्ताह में 70 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। बच्चों की मौत का मुख्य कारण अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं होने को बताया गया था।
 
विज्ञापन
Hailut Hospital kanpur patient died case due to ac shut down
डीएम ने राहत के लिए मंगवाए एसी
हैलट अस्पताल आईसीयू प्रभारी डॉ. सौरभ अग्रवाल का कहना है कि बीते 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत तो हुई है, मगर एसी प्लांट फेल होने से नहीं। तीन मरीजों की मौत हार्ट अटैक से जबकि दो मरीज काफी गंभीर थे। उन्हें देर रात न्यूरोसर्जरी आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed