फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में दिखा सौहार्द्र, शबद-कीर्तन के साथ संगत ने छका लंगर, तस्वीरें

Tue, 12 Nov 2019 10:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
guru nanak prakash parv celebration in kanpur
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मोतीझील प्रांगण में चल रहे गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को शहरवासियों ने सौहार्र्द कायम किया। सिख संगत के अलावा हिंदू, मुस्लिम, ईसाई व अन्य समाज के लोगों ने गुरु नानक  देव महाराज को शत-शत नमन किया। इसके बाद लंगर छका। लगभग 12 बजे के आसपास ही पूरा मोतीझील प्रांगण भर गया। बावजूद इसके न किसी को जल्दबाजी थी और न ही कोई परेशान हो रहा था। हर कोई वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह का उद्घोष कर रहा था।
guru nanak prakash parv celebration in kanpur
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
श्रीदरबार साहिब अमृतसर के बिक्रमजीत सिंह ने शबद पढ़ा - नानक आया गुरु नानक आया। इसका मतलब भी बताया। इसके बाद पटियाला के भाई जसकरन सिंह ने शबद पढ़ा सतगुरु नानक...। कोई शबद सुन निहाल था तो कोई जोड़ी की सेवा में। श्रीअमृतसर साहिब के ज्ञानी शिवतार सिंह ने कहा कि हमसभी को गुरु नानक देव महाराज के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। पटियाला के भाई जतिंदर पाल सिंह, बटाला के भाई महताब सिंह, पठानकोट के भाई मनजीत सिंह के शबद कीर्तनों ने संगत को निहाल कर दिया।
guru nanak prakash parv celebration in kanpur
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, टाइगर पचनंदा, मीतू सागरी, दया गांधी, करमजीत सिंह, एडवोकेट दविंदर सिंह, रविंदर सिंह बंटी, रमिंदर सिंह सोनू रेखी, कुलवंतजीत सिंह गिल, गुरदेव सिंह, मोहकम सिंह, सतनाम सिंह सलूजा, नरेंद्रजीत सिंह मिंटा, अमृतपाल सिंह, सुप्रीत सिंह, गंभीर सिंह, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की, नीतू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
guru nanak prakash parv celebration in kanpur
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों को मिला सरोपा
श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से 60 लोगों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरोपा दिया गया। इसमें सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार और उनकी पत्नी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसआईटी गठित होने पर वह गृह सचिव थे और उन्होंने सिखों की सहायता की थी। वहीं, मदीना के हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद जद्दा को भी सरोपा दिया गया। वह डॉ. महमूद रहमानी के साथ आए थे। साथ ही महापौर प्रमिला पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ वाजपेयी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, राजू खंडूजा, डॉ. हेमंत मोहन आदि का सम्मान हुआ। सभी को गुरुनानक देव महाराज का प्रतीक चिह्न दिया गया।
विज्ञापन
guru nanak prakash parv celebration in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सवा दो लाख संगत ने छका लंगर
लंगर सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। लंगर प्रभारी मंजीत सिंह सागरी ने बताया कि पिछलों लंगरों की अपेक्षा इस बार अधिक संगत पहुंची। लगभग सवा दो लाख लोगों ने लंगर छका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed