फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gst worlds best tax system

जीएसटी पर CA दे रहे बेहतरीन टिप्स, आप भी ले लें..

Sun, 02 Jul 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
gst worlds best tax system
डेमो
जीएसटी दुनिया की सबसे बेहतर कर प्रणाली है। इसे सकारात्मक तरीके से लें और अपनाने में तेजी लाएं। 30 जून तक ही इसका विरोध जायज था। अब जो कारोबारी इसे अपनाने में देरी करेगा वह आने वाले समय में मुश्किल में पड़ेगा। टैक्स सलाहकार अपने क्लाइंटों को इसके लिए सजग करें। यह बात शनिवार को कानपुर के जाने माने चार्टर्ड एकाउंटेंट धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने मर्चेंट चैंबर सभागार में कही।
विज्ञापन


 

gst worlds best tax system
डेमो
यहां सीए डे के मौके जीएसटी पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान उन्होंने अन्य चार्टर्ड एकाउंटेटों और कारोबारियों को जरूरी टिप्स भी दिए। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की सेंट्रल रीजनल काउंसिल के चेयरमैन दीप कुमार मिश्र ने इसकी अध्यक्षता की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

gst worlds best tax system
डेमो
​टैक्स मामलों के जानकार एडवोकेट संतोष कुमार गुप्ता व वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विशाल पुंडीर ने सवालों के जवाब दिए। सीए संस्थान के निदेशक के संबोधन का यहां प्रोजेक्टर के जरिये प्रसारण किया गया। इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, मर्चेंट चैंबर से वीके लाहोटी, अविनाश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव के टिप्स 

gst worlds best tax system
डेमो
सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव के टिप्स 
- टैक्स सलाहकार अपने क्लाइंट का रजिस्ट्रेशन चेक कर लें। जो कागजात अधूरे हों या कमियां बताई गई हैं उन्हें जल्द पूरा करा दें। 
- कारोबारी को हर हाल में टैक्स इनवॉइस जारी करनी चाहिए। भले ही वह व्यापारी को माल बेचे या ग्राहक को। 
- सप्लायर को जीएसटीएन नंबर जरूर दें, वरना वह व्यापारी को अनरजिस्टर्ड मान सकता है। 
- बिल ऑफ सप्लाई उसी माल के लिए जारी होगा जो जीएसटी में कर मुक्त होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed