काकादेव के नवीननगर में जमीनों के धंसने और इमारतों में दरारें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पर्व कुंज अपार्टमेंट का पार्किंग एरिया धंसने और बृजमोहन चाचरा के मकान में दरारें आने के बाद देर रात मकान की जमीन का कुछ हिस्सा धंस गया। हद तो तब हो गई जब उससे महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट की बाउंड्री भी अचानक धंस गई और आसपास के दो अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं।
Kanpur: मेट्रो टनल के ऊपर लगातार धंस रही जमीन, अब हार्मोनी अपार्टमेंट में दहशत; मजबूरी में रह रहे परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:35 AM IST
सार
Kanpur News: काकादेव के नवीननगर में जमीन धंसने और मकानों में दरारें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पर्व कुंज अपार्टमेंट का पार्किंग क्षेत्र धंसने के बाद अब हार्मोनी डीलक्स अपार्टमेंट की बाउंड्री भी बैठ गई है। इसके अलावा आसपास के दो और मकानों में नई दरारें आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन