{"_id":"5a53943b4f1c1bd1408b5560","slug":"greedy-parents-forced-girl-to-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैसे के लालच में कलयुगी मां-बाप करा रहे थे बेटी के हाथ पीले, मना किया तो दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लालच में कलयुगी मां-बाप करा रहे थे बेटी के हाथ पीले, मना किया तो दी ये सजा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना यूपी के कन्नौज जिले की है। यहां ठठिया थानाक्षेत्र के गांव झउआ में एक दंपति ने पैसों के लालच में पढ़ी-लिखी अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी अनपढ़ भांजे के साथ तय कर दी। शादी तय होने की जानकारी के बाद बेटी ने बुआ को फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया।
डेमो पिक
इससे कलयुगी मां-बाप ने जबरिया शादी का दबाव बनाने के लिए अपनी सगी बेटी को घर के कमरे में बंद दिया। उसे पीटने के साथ ही माता-पिता ने चार दिनों तक खाने-पीने को कुछ भी नहीं दिया। चार दिन बीतने के बाद सोमवार तक जब पड़ोसियों ने लड़की को घर से बाहर न निकलता देख कमरें में झांककर देखा तो उसने मदद की गुहार लगाई।
डेमो पिक
इस पर कुछ पड़ोसियों ने 100 डायल कर यूपी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घर पहुंच कर लड़की को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर लड़की के साथ ठठिया थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पीड़िता ने थाना प्रभारी सुरेश कुमार को आपबीती सुनाते हुए माता-पिता पर जबरन शादी तय करने और इनकार करने पर बंधक बनाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने मां-बाप के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।