{"_id":"5c5c6638bdec22736d6a158b","slug":"girlfriend-boyfriend-found-in-park-and-after-some-time-girl-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेत में 'आपत्तिजनक' हालत में मिले प्रेमी युगल, कुछ देर बाद हो गई प्रेमिका की मौत, मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में 'आपत्तिजनक' हालत में मिले प्रेमी युगल, कुछ देर बाद हो गई प्रेमिका की मौत, मच गया कोहराम
Fri, 08 Feb 2019 07:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव के ही युवक के साथ खेत में पकड़ लिया गया। इस पर किशोरी के परिजनों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं, देर शाम किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने युवक पर घर में घुसकर बेटी को दबोचने व जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
डेमो
क्षेत्र का ही निवासी 24 वर्षीय शादीशुदा विमलेश गुरुवार को दोपहर बा17 वर्षीय किशोरी के साथ खेत में पकड़ा था। किशोरी के भाई व परिजनों ने विमलेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख लोगों ने उसके परिजनों जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
गंभीर हालत में वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम किशोरी को बेहोशी की हालत में परिजन टेंपो से थाने लेकर पहुंचे। किशोरी की हालत देख पुलिस कर्मियों ने उसे सीएचसी ले जाने को कहा। इस पर परिजन उसे सीएचसी लेकर चले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। वहां किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि विमलेश ने उनके घर में घुसकर बेटी को दबोच लिया और जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डेमो
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोहिया अस्पताल में विमलेश के भाई अमरेश ने बताया कि उनका भाई गांव के एक व्यक्ति का टेंपो चलाता है। वह गांव में टेंपो खड़ा कर खेत में खाद डालने गया था। वहां गांव के ही कुछ लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। इससे उनका भाई घायल हो गया।