{"_id":"5d3ac3a18ebc3e6cc57839dc","slug":"girl-harassed-by-cop-in-up-and-priyanka-tweets-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने आई किशोरी तो पुलिस वाला बोला..चार-चार अंगूठी चूड़ा पहने हो, इससे दिखाई देता है कि तुम क्या हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने आई किशोरी तो पुलिस वाला बोला..चार-चार अंगूठी चूड़ा पहने हो, इससे दिखाई देता है कि तुम क्या हो
Sat, 27 Jul 2019 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
थाने पहुंची किशोरी से पुलिस कांस्टेबल ने की बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
महिला अपराध पर शहर पुलिस की शर्मनाक हरकत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को हेड कांस्टेबल का वीडियो शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। इसके कुछ ही देर बाद एसएसपी अनंत देव ने आरोपी हेडकांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
थाने पहुंची किशोरी से पुलिस ने की बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। सरोजनी नगर निवासी किशोरी से रविवार को इलाकाई अमर तिवारी ने छेड़छाड़ की थी। विरोध पर उसके भाई को अपने साथियों के साथ जमकर पीटा। किशोरी परिजनों के साथ नजीराबाद थाने पहुंची और शिकायत की तो वहां मौजूद हेडकांस्टेबल तारबाबू ने किशोरी के पहनावे पर कमेंट करते हुए चरित्र पर भी सवाल खडे़ किए।
पुलिस ने की किशोरी से बदसलूूकी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने तारबाबू को लाइन हाजिर कर दिया था, लेकिन तारबाबू की पूरी करतूत का वीडियो वायरल हो गया तो गुरुवार को प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट कर कानून व्यवस्था पर हमला बोला। इसके बाद फजीहत से बचने के लिए हेडकांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। आरोपी अमर पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। एसएसपी ने बुधवार को हेड कांस्टेबल को केवल लाइन हाजिर किया था। एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। इससे साफ है कि वह भी मामला दबाने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पहुंची किशाेरी
- फोटो : अमर उजाला
हेड कांस्टेबल बोला था...
थाने पहुंची किशोरी से हेड कांस्टेबल तारबाबू ने तरह तरह के सवाल पूछे। कहा चार-चार अंगूठी क्यों पहने हो...ये चूड़ा क्यों पहने हो.. गले में लॉकेट क्यों डाले हो...इतने आइटम पहने हो... कितने में पढ़ती हो... कुछ लाभ है इससे तुम्हें....इससे दिखाई देता है कि तुम क्या हो...।

पुलिस कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने किया था ट्वीट
प्रियंका ने वीडियो ट्वीट कर लिखा ‘छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ थाने में इस तरह का व्यवहार हो रहा है। एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव। महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है उनकी बात सुनना।’