फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नीशू खुदकुशी मामला, कमरे में मौजूद पुलिस कर्मियों के भी होंगे बयान

Wed, 12 Aug 2020 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun update
मृतका की फाइल फोटो, पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान देने वाली युवती नीशू के मामले में सहेलियों और आरोपी दरोगा से पूछताछ लगभग पूरी हो गई है। अब उन पुलिस कर्मियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया है, जो कि सूचना पर दरोगा के साथ न सिर्फ मोबाइल की दुकान पर गए थे बल्कि पूछताछ के दौरान भी कोतवाली के कमरे में मौजूद थे।


अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि एडीएम के नेतृत्व में कई अधिकारी मिलकर पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रहे हैं, लिहाजा निष्पक्ष रिपोर्ट ही सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun update
नीशू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार को रामनगर निवासी 21 वर्षीय युवती नीशू ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक दिन पहले शुक्रवार को ही पुलिस नीशू व उसकी दो सहेलियों को चोरी के शक में लेकर उरई कोतवाली आई थी, जहां पर तीनों से घंटों की पूछताछ की गई थी।

परिजनों का आरोप था कि बेटी के साथ पहले दुकान पर छेड़खानी की गई फिर कोतवाली में लाकर पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ करते हुए बेटी को प्रताड़ित किया। जिस पर बेटी ने फांसी लगाई। प्रशासन पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच करा रहा है।

 
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun update
पीड़िता के घर पहुंचे सपाई और कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान अभी तक नीशू की सहेलियों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, दरोगा के भी बयान लेकर उसे लाइन हाजिर किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार अभी उन सिपाहियों के बयान भी होंगे, जो कि दबिश से लेकर पूछताछ तक में शामिल थे। इसके अलावा उन लड़कों के बारे में भी पता किया जा रहा है, जिन पर लड़कियों की फोटो खींचने का आरोप है। जांच अधिकारियों ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे हैं।    
 
पहले थाने आए अब बयान के लिए तलाश
परिजनों का आरोप है कि जिन लड़कों ने बेटी की तस्वीर मोबाइल की दुकान पर खींची थी, वे घटना वाले दिन कोतवाली तक भी आए थे, लेकिन चोरी की पूछताछ में व्यस्त पुलिस कर्मियों ने उन्हें कुछ भी नहीं कहा और अब उनकी शिनाख्त करने और उनका पता बताने की बात कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun update
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सोशल मीडिया पर पेशबंदी
एक ओर जहां मामला शासन स्तर तक पहुंच रहा है तो वहीं पुलिस भी अपने बचाव का हर संभव प्रयास कर रही है। जिसके लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया जा रहा है। किसी पोस्ट में नीशू की रिश्तेदार उसे चोर बता रही है तो कुछ पोस्ट आरोपी दरोगा योगेश के समर्थन में भी चल रही है।  
विज्ञापन
girl committed suicide after police harassment in police station in jalaun update
थाने में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बजरंगियों ने कैंडल मार्च निकालकर मांगा इंसाफ
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की देर रात कैंडल मार्च निकालकर उरई में पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जान देने वाली दलित युवती नीशू को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञात हो कि बीते दिनों पर्स चोरी मामले में आठ घंटे तक पूछताछ करने और पुलिस की पिटाई की क्षुब्ध होकर उरई रामनगर निवासिनी नीशू ने आत्महत्या कर ली थीं। सोमवार की देर रात बजरंग दल के जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा ने नेतृत्व में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने नीशू को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान हर्ष विश्नोई,  पीयूष रायकवार, दीपांकर गुप्ता, अवधेष सोनी, प्रखर गुप्ता, ओमजी शुक्ला, छोटू तिवारी, राजदीप गुप्ता, गगन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed