शौच के लिए जा रही किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप, होश में आने पर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका के घर में शौचालय नहीं है। वह शौच के लिए गांव के बाहरी छोर पर एक खेत पर गई थी। परिजनों का कहना है कि बालिका के पहुंचने के कुछ देर बाद ही गांव के ही मोनू और मोहन वहां पहुुंच गए और बालिका को दबोच लिया। उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोश किशोरी को लेकर दोनों युवक खेत के पास ही स्थित प्राथमिक विद्यालय ले गए। विद्यालय परिसर में ही युवकों ने बारी-बारी से बालिका से दुष्कर्म किया।
घटना का पता तब चला जब कई घंटे बाद भी बालिका वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका लोटा खेत के पास ही पड़ा मिला। पास के प्राथमिक विद्यालय में देखा तो वहां बालिका को बेहोशी की हालत में अस्त-व्यस्त कपड़ों में पड़ा पाया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सुरसा थानाध्यक्ष सिराजुद्दीन ने बताया कि होश में आने पर बालिका ने दो लोगों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मोनू और मोहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे जाने से पहले उसका मेडिकल भी कराया गया। उधर दूसरी ओर बालिका की स्लाइड भी बनवाई गई है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।