उन्नावः गैंगरेप पीड़ित नाबालिग ने मृत बच्ची को दिया जन्म
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बड़ा भाई दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। किशोरी अपनी मां के साथ सिंघाड़ा की खेती में हाथ बंटाती है। छह महीने पहले वह सिंघाड़े की फसल की रखवाली करने के लिए गांव के बाहर तालाब पर गई थी। किशोरी को अकेला पाकर गांव के अंकुश सिंह, नितिन सिंह और ऋषभ सिंह ने उसे झाड़ी में खींचकर दुष्कर्म किया। देर शाम तक घर न लौटने पर मां तालाब पहुंची तो बेटी को झाड़ियों के बीच लथपथ पड़ा पाया।अगली स्लाइड में- मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दी
घटना के बाद दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पुलिस थाने जा रही थीं। आरोपियों ने रोककर मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशत के चलते मां-बेटी चुप बैठ गईं। एक सप्ताह पहले किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का शक हुआ। जांच में हकीकत सामने आने के बाद मां बेटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने गर्भपात के लिए धमकाया। बुधवार को आरोपी किशोरी को लेकर लखनऊ के एक नर्सिंगहोम गए।
अगली स्लाइड में-इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर नर्सिंगहोम में गर्भपात की सूचना दे दी