फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: अटल घाट पर पहुंचे सीएम योगी ने किया गंगा यात्रा का स्वागत, धूमधाम से हुआ आरती एवं पूजन

Fri, 31 Jan 2020 01:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Jan 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra will end at Atal Ghat kanpur
गंगा आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दो शहरों बिजनौर और बलिया से होकर 31 को महानगर पहुंची गंगा यात्रा का सीएम योगी ने स्वागत किया। इसके बाद धूमधाम से अटल घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा आरती और गंगा पूजन किया। आरती और पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए 11 आचार्यों की टीम वाराणसी से यहां देर शाम आ गई थी।
Ganga Yatra will end at Atal Ghat kanpur
अटल घाट पर गंगा आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से गंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह होने वाली आरती और पूजन के लिए प्रशिक्षित आचार्यों की टीम बना रखी है। इन्हीं के माध्यम से आस्था और अध्यात्म के इस पर्व को पूरा किया गया।
Ganga Yatra will end at Atal Ghat kanpur
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी और क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने अटल घाट पहुंचकर आरती और पूजा की तैयारियों का जायजा लिया था। तय किया गया था कि अटल घाट पर सिर्फ 20 मिनट का आयोजन होगा। इसके बाद गंगा बैराज के पास बने निषाद पार्क में जनसभा होगी। डीआईजी अनंत देव तिवारी ने भी अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Yatra will end at Atal Ghat kanpur
गंगा आरती एवं पूजन के लिए तैयार किया गया मंच - फोटो : अमर उजाला
गंगा समापन यात्रा पर वीआईपी का जमावड़ा
कानपुर के अटल घाट पर शुक्रवार को आने वाली गंगा यात्रा के समापन अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों का जमावड़ा रहा। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा सरकार से जुड़े करीब आठ मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, गंगा विचार मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Ganga Yatra will end at Atal Ghat kanpur
गंगा यात्रा को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
इनकी रही मौजूदगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री मोती सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश राज्य जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह,  कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री नीलकंठ, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव औलख, मंत्री विजय कश्यप, कपिल अग्रवाल, मंत्री नीलिमा कटियार ने अटल घाट पहुंच गंगा आरती एवं पूजन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।


भाजपा संगठन से
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पार्टी से जुड़े सभी विधायकाें ने गंगा यात्रा का स्वागत कर आरती एवं पूजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed