फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four youths misdeeded with police inspector's daughter in Kanpur

दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों में 2 इंस्पेक्टर के बेटे और 1 कांग्रेसी नेता का

Thu, 27 Dec 2018 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 Dec 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
four youths misdeeded with police inspector's daughter in Kanpur
दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
कानपुर गीतानगर स्थित आभा अपार्टमेंट में एक दरोगा की 16 वर्षीय बेटी से उसके दोस्त ने साथियों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंककर भाग निकले। घर पहुंचकर बेटी ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद गंभीर हालत में उसे यशोदा नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ काकादेव में एफआईआर दर्ज कराई है। तीन आरोपी बीटेक छात्र और एक बीबीए छात्र है। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों में दो इंस्पेक्टर के बेटे और एक कांग्रेसी नेता का बेटा है। एसएसपी अनंत देव और एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपार्टमेंट पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बाबूपुरवा निवासी दरोगा की पत्नी के मुताबिक 11वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी मंगलवार सुबह क्रिसमस के अवसर पर अपनी सहेली संग नजीराबाद घूमने गई थी। आरोप है कि बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला फुसला कर अपने साथ आभा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों गाजीपुर के शुभम यादव, भदोही के जैकी दुबे और गोरखपुर के अभिषेक के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। अनुराग के साथी वहां पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल से छात्रा की बातचीत की पुष्टि हुई है

इसके बाद आरोपी देर रात बेहोशी की हालत में बेटी को बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग गए। होश आने पर बेटी घर पहुंची उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद फिर बेहोश हो गई। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर काकादेव पुलिस ने चारों आरोपियों को आभा अपार्टमेंट से दबोच लिया। इसके बाद फॅारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मौके से खून से सनी चादर और शर्ट मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में अपना ताला डाल दिया। सीओ स्वरूपनगर देवेंद्र कुमार के मुताबिक मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अनुराग मूलरूप से गोनाली चंदवाक, जौनपुर का रहने वाला है।

उसके पिता अवधेश यादव देवरिया में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। अनुराग कानपुर विश्वविद्यालय से बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। अनुराग ने पुलिस को बताया कि दो माह पहले सोशल साइट पर छात्रा से दोस्ती हुई थी। मंगलवार दोपहर वह उससे मिलने के लिए फ्लैट पर आई थी। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे वह उसे झकरकटी बस स्टैंड के पास छोड़कर चला आया था। 

आरोपी के मोबाइल से छात्रा की बातचीत की पुष्टि हुई है

मंगलवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। चारों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेमप्रसंग का प्रतीत हो रहा है। एक आरोपी के मोबाइल से छात्रा की बातचीत की पुष्टि हुई है। मैसेज भी मिले हैं। जांच के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
संजीव सुमन, एसपी पश्चिम

गीतानगर में दरोगा की नाबालिग बेटी से गैंगरेप के आरोपी शुभम यादव ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। असली पहचान छिपाते हुए खुद को मूलरूप से राबर्टगंज, सोनभद्र का रहने वाला बताया। बताया कि वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड सिनेमा से कोर्स कर रहा है। जबकि फ्लैट मालकिन मंजू गुप्ता के पास मिले शुभम के आईकार्ड में पिता का नाम राकेश यादव और पता गाजीपुर के मुरिया गांव लिखा है।

उनके अनुसार शुभम सीएसजेएमयू (कानपुर यूनिवर्सिटी) से बीटेक कर रहा है। शुभम के पिता राकेश कांग्रेसी नेता हैं। अन्य आरोपी अभिषेक मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है। उसके पिता पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं। अभिषेक कानपुर यूनिवर्सिटी से बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोपी तेजीपुर ज्ञानपुर, भदोही का जैकी दुबे है, जिसके पिता अक्षयानंद दुबे बड़े कारोबारी हैं। वह भी कानपुर यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है।

फ्लैट आरबीआई की रिटायर्ड अधिकारी का 

थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में दुष्कर्म किया गया वो शास्त्रीनगर निवासी आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) से रिटायर्ड अधिकारी मंजू गुप्ता का है, जो आरोपियों ने किराए पर ले रखा है। मंजू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2018 को एक प्रापर्टी डीलर के माध्यम से फ्लैट किराए पर दिया था।

अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले 
पुलिस को छानबीन में अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इससे अधिकारियों का पारा हाई हो गया। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने अपार्टमेंट मालिक रितेश गुप्ता को जमकर फटकारा। कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए। अपार्टमेंट में रहने वालों और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed