फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four days between Kanpur and Delhi canceled air services in November

नवंबर में चार दिन कानपुर-दिल्ली के बीच हवाई सेवा निरस्त

Sun, 28 Oct 2018 02:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 02:21 PM IST
सार

- दिल्ली एयरपोर्ट पर मरम्मत के चलते 15,16,18 और 19 को नहीं उड़ेगी फ्लाइट

विज्ञापन
Four days between Kanpur and Delhi canceled air services in November
डेमो पिक

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मरम्मत के चलते कानपुर-दिल्ली की हवाई सेवा नवंबर में चार दिन (15,16 और 18,19 नवंबर) निरस्त रहेगी। विमान न आएगा और न ही यहां से जाएगा। इसके चलते स्पाइस जेट कंपनी ने इन तारीखों की बुकिंग भी रोक दी है। जो यात्री पूर्व में टिकट बुक करा चुके हैं, वे चाहें तो टिकट निरस्त करा सकते हैं, उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा। चाहें तो अपनी टिकट आगे की तारीख पर बढ़वा भी सकते हैं।
विज्ञापन

Four days between Kanpur and Delhi canceled air services in November
डेमो पिक
इसके पहले 25 अक्तूबर को भी कानपुर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा बाधित रही थी। 23 अक्तूबर को कानपुर-मुंबई के बीच फ्लाइट निरस्त रही थी। कानपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक जमील खालिक ने बताया कि हालांकि अभी स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से शेड्यूल नहीं आया है लेकिन बुकिंग रोक दी गई है। जल्द ही शेड्यूल भी आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Four days between Kanpur and Delhi canceled air services in November
डेमो पिक
दिवाली की छुट्टी के बाद वापसी की टिकट पांच गुना महंगी
सात नवंबर को दिवाली के बाद पड़ने वाले रविवार और सोमवार (10, 11 नवंबर) को कानपुर से दिल्ली का टिकट महंगा है। शनिवार को बुक कराया गया 10 नवंबर का टिकट 12,770 रुपये मेें मिला। सोमवार का टिकट 11,616 रुपये में मिला। उम्मीद जताई जा रही है कि यह टिकट 15 हजार रुपये तक जा सकता है। अक्तूबर के आखिरी रविवार का भी टिकट 11 हजार से अधिक में बुक हुआ। वैसे दिल्ली का सामान्य किराया 2175 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed