फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी और मायावती पर कुशवाहा के तीखे बयान, पाक पर कार्रवाई के जरिए भाजपा को घेरा, गरमाई सियासत

Sun, 05 May 2019 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 May 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Babu Singh Kushwaha targets pm Modi and mayawati lok sabha election 2019
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा। इतना ही नहीं उन्होंने मायावती पर भी जमकर निशाना साधा। कुशवाहा के तीखे तेवरों से एक ओर जहां उनकी जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वाहवाही की तो दूसरी ओर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई।
Former Minister Babu Singh Kushwaha targets pm Modi and mayawati lok sabha election 2019
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
सेमरा मानापुर की जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा संविधान व लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। आरक्षण व्यवस्था खत्म करने इरादा बना रही है। भाजपा ने संविधान को खतरे में डाल दिया है। जिस संविधान के बल पर गरीब तमाम अधिकारों को प्राप्त करता है, भाजपा उसी को तोड़ने की साजिश कर रही है।
Former Minister Babu Singh Kushwaha targets pm Modi and mayawati lok sabha election 2019
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस से ही भाजपा की लड़ाई है। सपा, बसपा का गठबंधन एक धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Minister Babu Singh Kushwaha targets pm Modi and mayawati lok sabha election 2019
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला
खजुहा की सभा में कुशवाहा ने कहा कि भाजपा केवल पाक के नाम का लोगों में भय पैदाकर वोट लेना चाहती है। पाक के खाली स्थानों पर बम फोड़कर भाजपा सत्ता में आना चाहती है। बम फोड़ने से न रोजगार मिलेगा न किसानों की आय बढ़ेगी। कहा कि भाजपाई अब पाक के नाम पर वोट हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Former Minister Babu Singh Kushwaha targets pm Modi and mayawati lok sabha election 2019
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा अब कांशीराम वाली पार्टी नहीं रही। बसपा अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed