फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब 15 रुपये में कीजिए काशी विश्वनाथ मंदिर में ई-पूजा,जानें कैसे

Fri, 06 Oct 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
 for fifteen rupees Kashi Vishwanath temple e-worship
डेमो पिक
अब आप अपने मोहल्ले में स्थित जन सुविधा केंद्र पर जाकर 15 रुपये शुल्क देकर काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में ई पूजा कर सकते हैं। मंदिर में चढ़ावा भी चढ़ा सकते हैं। शासन ने ई डिस्ट्रिक परियोजना द्वारा धर्मार्थ कार्य विभाग की सेवाओं की ऑन लाइन सुविधा दी है।

 


 

 for fifteen rupees Kashi Vishwanath temple e-worship
डेमो पिक
कानपुरः प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि धर्मार्थ कार्य विभाग की सेवाओं को भी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से जन मानस को उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। अभी तक धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर लोगों को कई तरह की जानकारी उपलब्ध कराई जाती थी। अब यह सुविधा जन सुविधा केंद्रों पर भी मिलेगी।

 

 for fifteen rupees Kashi Vishwanath temple e-worship
डेमो पिक

ई डिस्ट्रिक मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि जन सुविधा केंद्र पर 15 रुपये यूजर चार्ज देकर वरिष्ठ नागरिक दार्शनिक स्थल यात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए मिलने वाली सब्सिडी के लिए भी ऑन लाइन आवेदन किया जा सकेगा। ई डिस्ट्रिक मैनेजर ने बताया कि जन सुविधा केंद्रों पर इस माह के अंत तक यह सुविधा मिलने लगेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
 for fifteen rupees Kashi Vishwanath temple e-worship
डेमो पिक
ऐसे होती है पूजा
ई पूजा में कंप्यूटर या लैपटॉप के मॉनीटर पर संबंधित मंदिर के इष्ट देव के लाइव दर्शन होते हैं। माउस और की-बोर्ड की मदद से श्रद्धालु आरती और भोग लगाकर भगवान की पूजा अर्चना कर सकते हैं। स्क्रीन पर ही पूजा की सामग्री दिखेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed