जिंदगी की ‘आखिरी’ पार्टी करके घर वापस लौट रहे पांच दोस्तों की सांसें एक हादसे के बाद एक साथ थम गईं। मौत बनकर खड़े पेड़ में इनकी कार टकरा गई जिससे पांचों की मौत हो गई। सुबह इन लड़कों के घर लाशें पहुंचने से कोहराम मच गया। हर कोई इन जवान लड़कों की लाशें देखकर सन्न था। कानपुर में पनकी गैस प्लांट और सरांय मीता सर्विस लेन के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार पांच युवा दोस्तों की मौत हो गई थी। पांचों दोस्त किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती की तरफ से बर्रा घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने देर रात पांचों शवों को हैलट मर्चुरी पहुंचाया।
जिंदगी की ‘आखिरी’ पार्टी के बाद थम गईं 5 दोस्तों की सांसें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन