फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा के चुनावी दंगल से पहली बार कांग्रेस दूर 

Tue, 07 Feb 2017 10:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
first congress not contesting election from etawah
rahul gandhi
चुनावी इतिहास में यह पहला मौका है जब कांग्रेस इटावा जिले के चुनावी दंगल से बाहर है। कांग्रेस का इतिहास गवाह रहा है कि 1969 व 1980 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा तीनों सीटों पर उनका कब्जा रहा है। लेकिन आज उसी कांग्रेस का सपा से गठबंधन के कारण किसी भी सीट पर अपना प्रत्याशी तक खड़ा करने का मौका नहीं मिला। 


 

इटावा के चुनावी दंगल से पहली बार कांग्रेस दूर 

first congress not contesting election from etawah
राहुल गांधी मंच पर अलग-थलग पीछे अखिलेश यादव के साथ उनके समर्थक
1957 से शुरू हुए चुनावी दंगल में कांग्रेस ने भरथना सीट से विजय यात्रा शुरू की थी। तब यहां से घासीराम ने जीत हासिल की थी। इटावा व जसवंतनगर से कांग्रेस प्रत्याशी हार गए थे। 1962 में कांग्रेस के होतीलाल अग्रवाल इटावा सीट से जीते थे। 1967 में कांग्रेस को तीनों में से कोई सीट नहीं मिली। 1969 में कांग्रेस ने तीनाें सीटाें पर कब्जा किया था। तब इटावा से होतीलाल अग्रवाल, भरथना से बलराम सिंह यादव और जसवंतनगर से विश्वभंर सिंह यादव ने फतह हासिल की थी। 
 

इटावा के चुनावी दंगल से पहली बार कांग्रेस दूर 

first congress not contesting election from etawah
अखिलेश यादव के साथ मंच पर मौजूद राहुल गांधी

1974 में भी कांग्रेस इटावा सीट जीतने में कामयाब रही थी। 1977 में कांग्रेस को फिर झटका लगा था। तीनाें सीटाें पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन इमरजेंसी के विरोध में चली लहर में सभी प्रत्याशी हार गए थे। 1980 में कांग्रेस ने फिर जोरदार वापसी कर तीनों सीटों पर कब्जा जमाया था। इटावा से सुखदा मिश्रा, भरथना से गोरेलाल शाक्य और जसवंतनगर से बलराम सिंह यादव जीते थे। 1985 से लेकर 2012 तक हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का ग्राफ भले ही उतार-चढ़ाव वाला रहा हो, पर पार्टी अपने प्रत्याशी जरूर उतारती रही है, लेकिन इस बार पूरी तरह से चुनाव मैदान से दूर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed