{"_id":"5ce9587dbdec22077d5bf4f6","slug":"fire-breaks-out-in-godown-in-collectorganj-area-of-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर आग: इन जवानों ने जान पर खेल कर बचाई सबकी जान, तस्वीरें देख गर्व से सलाम करते न थकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर आग: इन जवानों ने जान पर खेल कर बचाई सबकी जान, तस्वीरें देख गर्व से सलाम करते न थकेंगे
Sat, 25 May 2019 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत में आग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कलक्टरगंज के 52 दुकान इलाके में शनिवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। कुछ ही मिनट में इमारत से तेज लपटें निकलने लगीं। इमारत में मौजूद कारोबारी भाइयों के परिवारों के आठ लोग फंस गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस, दमकल और सेना के जवान पहुंचे। सभी ने रेस्क्यू कर दोनों परिवारों को इमारत से बाहर निकला और करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
Trending Videos
पांच मंजिला इमारत में आग
- फोटो : अमर उजाला
आग लगते ही सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर चीख-पुकार कर कारोबारी भाइयों को जगाने की कोशिश में जुट गए हालांकि अपनी कोशिश में वे नाकाम रहे। करीब 15 मिनट बाद पुलिस और दमकलकर्मियों पहुंचे, तब तक पूरी इमारत आग की चपेट में आ चुकी थी। धुएं से दम घुटने की वजह से सभी की नींद खुल चुकी थी। पुलिस व दमकलकर्मियों ने समय रहते आग में फंसी आठ जिंदगियों को बचाने में कामयाबी पाई।
पांच मंजिला इमारत में आग
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों के पहुंचने तक इमारत की पहली मंजिल ही आग की गिरफ्त में थी। लोगों का शोर सुनकर चौथी व पांचवीं मंजिल पर मौजूद सभी लोग उठ गए होते तो शायद मां-बेटी की जान मुश्किल में न पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत में आग
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत में शुक्रवार को एक चार मंजिला व्यावसायिक परिसर में आग लगने से 15 छात्रों समेत 20 की मौत हो गई थी। लिहाजा पुलिस को जब कलक्टरगंज में आग की घटना की जानकारी हुई तो एसएसपी समेत अन्य आला अफसर भी सक्रिय हो गए। यही वजह है कि एक साथ 14 दमकलें लगाई गईं।
विज्ञापन
पांच मंजिला इमारत में आग
- फोटो : अमर उजाला
सतेंद्र व अनुराग ने नीचे कारखाना बनाया रखा था और दूसरी मंजिल तक माल भरा हुआ था। वहीं पूरी इमारत में बिजली के तारों का मकड़जाल फैला था। सीएफओ ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।