फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fir against sp legislator on ramgopals birthday party

रामगोपाल के जन्मदिन पर आए "नेता जी" कर बैठे बड़ी भूल, हो गई FIR

Fri, 30 Jun 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 09:56 AM IST
सार

-विधायक के साथ बेटे व गनर को भी किया नामजद
-मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन
fir against sp legislator on ramgopals birthday party
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता व राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के 71वें जन्मदिन के लिए गुरुवार को सैफई में एक पार्टी रखी गई। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम सपाई नेता उन्हें बधाई देने वहां पहुंचे।
विज्ञापन

 



 

fir against sp legislator on ramgopals birthday party
रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज से सपा विधायक हरिओम यादव व उनके बेटे विजय प्रताप भी वहां पहुंचे। ये आए तो पार्टी में शामिल होने थे लेकिन इन साहब के साथ तो कुछ ऐसा हो गया कि इनके कार्यक्रम का सारा मजा किरकिरा हो गया। दरअसल, नेताजी के खिलाफ एफआईआर जो हो गई। यहीं नहीं केवल उनका नाम एफआईआर में दर्ज नहीं हुआ बल्कि साथ में उनके बेटे और गनर विमल यादव भी लपेटे गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

fir against sp legislator on ramgopals birthday party
अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव

तीनों के खिलाफ गुरुवार को इटावा के लवेदी थानाध्यक्ष ने सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब जानिए हुआ क्या था। दरअसल, जब नेताजी वहां अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे थे तो सैफई पंडाल में समारोह चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे। भीड़ के मद्देनजर चंदगीराम स्टेडियम के पास वाहनों को रोकने की खातिर बैरियर लगाया गया था। इस चलते विधायक जी की गाड़ी भी वहीं रुकवा ली गई। उन्हें थानाध्यक्ष ने स्टेडियम में गाड़ी खड़ी कर पैदल जाने को कह दिया। बस फिर क्या था। नेताजी बिफर पड़े और ड्यूटी पर मौजूद लवेदी थानाध्यक्ष अनिल यादव से हाथापाई शुरू कर दी। 
 

विज्ञापन

fir against sp legislator on ramgopals birthday party
रामगोपाल यादव व अखिलेश यादव

थानाध्यक्ष का आरोप है कि विधायक समेत उनके पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटे व गनर विमल यादव ने उन्हें जमकर पीटा। गनर विमल यादव ने जबरन बैरियर खोलने की कोशिश की। अन्य पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया लेकिन विधायक ने गालीगलौज करते हुए अपनी मनमानी की। यही नहीं विधायक ने जान से मारने तक की धमकी दे डाली।
 

fir against sp legislator on ramgopals birthday party
रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव

बाद में थानाध्यक्ष अनिल यादव ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने सैफई थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। 

 

​​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed