फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने बदलवाया जेंडर, बोलीं- शुरू से ही थे लड़कों जैसेे शौक

Sun, 23 Jun 2019 10:07 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Jun 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Female National Boxing player Priyanka Pal made her gender change
 महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने जेंडर चेंज करवाया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। यहां महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका पाल ने अपने अंदर लड़कियों वाली फीलिंग्स न होने की वजह से अपना जेंडर बदलवा लिया है। 


एक ओर जहां प्रियंका के घर वाले उनकी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे वहीं जब प्रियंका नौकरी से वापस घर आईं तो उन्हें देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रियंका ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया है और वह लड़की नहीं लड़का हो गई हैं। प्रियंका का नाम अब श्रेयान पाल है। जो घर वाले अभी तक बेटी की विदाई के संपने संजोए हुए थे वहीं अब घर में बहू लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 
Female National Boxing player Priyanka Pal made her gender change
 महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने जेंडर चेंज करवाया - फोटो : अमर उजाला
पेशे से बिल्डर राम स्वरूप पाल की बेटी प्रियंका कानपुर के यशोदानगर में रहती हैं। वैसे तो प्रियंका ने लड़की के रूप में जन्म लिया था और बचपन से लेकर 25 साल तक वो लड़की ही रहीं। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ीं। प्रियंका को बॉक्सिंग का शौक था, इसलिए महिला बॉक्सिंग टीम से नेशनल लेवल तक खेला। 

प्रियंका ने पढ़ाई के बाद नौकरी की
प्रियंका ने महिला स्पोर्ट टीचर के रूप में हरियाणा में नौकरी ज्वाइन की, लेकिन अब प्रियंका पाल श्रेयान पाल हो गई हैं। प्रियंका ने ये बात अपने घर वालों को जेंडर चेज करवाने के बाद बताई। प्रियंका और अब श्रेयान का कहना है कि वो पैदा तो लड़की हुई थीं लेकिन वो अपने आप को लड़का समझती थीं।
Female National Boxing player Priyanka Pal made her gender change
 महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने जेंडर चेंज करवाया - फोटो : अमर उजाला
बचपन से ही लड़कों की तरह रहना उनको पसंद था। कपड़े भी लड़कों की तरह पहनती थीं। घर वाले गुस्सा भी होते थे। प्रियंका ने महिला टीम से बॉक्सिंग के बहुत सारे मेडल जीते हैं। 27 साल की प्रियंका ने बताया कि जब वो 25 साल की थीं तब उनकी नौकरी स्पोर्ट ट्रेनर के रूप में हरियाणा में लगी और वो जॉब करने चली गईं।

वहां पर उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की और उनसे बात की कि उनके अंदर लड़कियों वाली कोई फीलिंग नहीं है और वो अपना जेंडर चेंज करवाना चाहती हैं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको समझा और फिर उनका जेंडर चेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Female National Boxing player Priyanka Pal made her gender change
 महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने जेंडर चेंज करवाया - फोटो : अमर उजाला
चार बार में लड़की से लड़का हुए श्रेयान 
श्रेयान ने बताया कि जब उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की उसके बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ। सबसे पहले बॉडी में मेल हार्मोन्स डाले गए। फिर 6 माहीने बाद टॉप सर्जरी हुई। फिर 6 महीने बाद बॉटम सर्जरी हुई। उसके बाद थेरेपी और लगभग 2 साल के बाद वो प्रियंका से श्रेयान बन गए।
विज्ञापन
Female National Boxing player Priyanka Pal made her gender change
 महिला नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ी रहीं प्रियंका ने जेंडर चेंज करवाया - फोटो : अमर उजाला
छुट्टियों पर घर क्लीन शेव होकर जाते थे श्रेयान
श्रेयान जब अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे तो इस बीच वो छुट्टियों में अपने घर भी आए। डॉक्टर ने उनकी बॉडी में मेल हॉर्मोन्स डाल दिये थे जिसके कारण उनकी ढाढ़ी मुछ भी आने लगी। आवाज भी चेंज होने लगी।

जब वो घर आए तो शेव कर के पहुंचे और सबसे ये बात छिपा कर रखी। यही नहीं जब आवाज के बारे में लोगों ने पूछा तो बताया कि गला बैठा हुआ है। श्रेयान ने दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में अपना जेंडर बदलवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed