{"_id":"5defe1e68ebc3e87ff46c01b","slug":"female-constable-beaten-man-in-kanpur-who-molested-school-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 33 सेकेंड में 26 जूते के बाद शोहादों को महिला सिपाही ने जड़े थप्पड़, मनचलों से कराई उठक-बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 33 सेकेंड में 26 जूते के बाद शोहादों को महिला सिपाही ने जड़े थप्पड़, मनचलों से कराई उठक-बैठक
Wed, 11 Dec 2019 03:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 11 Dec 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
शोहदे को पीटती महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शोहदों की शामत आ गई है। मंगलवार को बिठूर में छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले को महिला सिपाही ने सरेराह जूतों से जमकर मारा। वहीं कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए शोहदों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े गए।
Trending Videos
महिला सिपाही ने मनचलों को जड़े थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर शोहदों को जेल भेज दिया गया। स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ करने वाले शोहदों पर नकेल कसने को लेकर डीजीपी के आदेश के बाद एसएसपी ने सभी एंटी रोमियों दलों को सक्रिय किया है।
मनचलों को महिला सिपाही ने जमकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत बिठूर के शनिदेव चौराहे के पास मंगलवार सुबह एंटी रोमियो दल सक्रिय था। तभी, स्कूल जा रही छात्राओं के साथ बिठूर निवासी नईम खान छेड़खानी करने लगा। एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर नईम को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही ने मनचलों पर की थप्पड़ की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिला सिपाही चंचल चौरसिया ने एक के बाद एक 26 बार जूते जड़े। आरोपी मूलरूप से फतेहगढ़ का रहने वाला है। वहीं, दोपहर में कोतवाली थाने की टीम नारामऊ पार्क में ड्यूटी कर रही थी।
विज्ञापन
शोहदे को पीटती महिला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
फूलबाग निवासी मनीष और नितेश रघुवंशी युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। इस पर एंटी रोमियो दल की सिपाही मीनाक्षी ने दोनों को पकड़ लिया। फिर जमकर थप्पड़ जड़े।
बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह एंटी रोमियो टीम के साथ कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर शोहदों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने फुटओवर ब्रिज के पास खड़े दो युवकों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने और गंदी हरकत किए जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची एंटी रोमियो टीम की महिला दरोगा शिखा सिंह ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और सरेआम कई थप्पड़ मारे।
बिल्हौर कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह एंटी रोमियो टीम के साथ कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर शोहदों की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने फुटओवर ब्रिज के पास खड़े दो युवकों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने और गंदी हरकत किए जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची एंटी रोमियो टीम की महिला दरोगा शिखा सिंह ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया और सरेआम कई थप्पड़ मारे।