{"_id":"5d05ef9d8ebc3e329475fb5f","slug":"fathers-day-2019-mulayam-singh-yadav-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Father’s Day: पिता से पितामह तक मुलायम सिंह यादव की कहानी, इस निर्णय ने मचा दी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Father’s Day: पिता से पितामह तक मुलायम सिंह यादव की कहानी, इस निर्णय ने मचा दी तबाही
Mon, 17 Jun 2019 08:01 AM IST
प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार द्विवेदी/शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी/शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Jun 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी पर्दे की तरह सियासत में भी कई किरदार ऐसे होते हैं जो अपनी छवि, शैली और लोगों के बीच अपनी पकड़ से वो सभी के दिलों पर राज करते हैं। सियासी गिलयारे में कई किस्से तो ऐसे भी बन जाते हैं जब एक व्यक्ति ही पार्टी की पहचान बन जाता है। उसी के दम पर जीत के दांव लगाए जाते हैं। सैफई के अखाड़े में पहलवानों को मात देने वाले समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह ने पहलवानी के साथ ही सियासत में कदम रखा। 60 के दशक में सियासी अध्याय का पहला पन्ना लिखा गया।
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आज फादर्स डे के अवसर पर हम आपको मुलायम के जीवन के कई रोचक और अनसुने किस्सों के बारे में परिचित कराएंगे। मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में 22 नवम्बर, 1939 को हुआ था। इनके पिता का नाम सुघर सिंह और माता का नाम मूर्ति देवी है। मुलायम सिंह ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (एम.ए) एवं जैन इन्टर कालेज करहल (मैनपुरी) से बी0 टी0 सी की शिक्षा हासिल की इसके बाद एक इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू किया।
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
मुलायम का पुत्र प्रेम किसी से छिपा नहीं है। नेताजी के नाम से बुलाए जाने वाले मुलायम अपने बेटे अखिलेश से कितना प्रेम करते हैं इसका बच्चा-बच्चा गवाह है। लेकिन मुलायम के बारे में एक बात कही जाती है कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं या यूं कहें कि वो अखिलेश की हमउम्र के नौवजवानों को अखिलेश की तरह ही तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
मुलायम सिंह यूपी की सियासत में एक ऐसा नाम है जिसने अपने बल-बूते जमीन से जुड़े रहने के साथ ही सियासी शिखर तक पहुंचे। मुलायम के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे यह छोटे कद का बड़ा नेता है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अक्षय यादव
- फोटो : अमर उजाला
एक और सियासी किस्सा ये भी रहा कि मुलायम ने काल का पहिया घूमते ही चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत पर कब्जा कर लिया। ये सियासत का कोई पहला किस्सा नहीं था। इससे पहले भी सियासत में ऐसा होता रहा है।