{"_id":"5c5d2f92bdec22739a5bf0d6","slug":"father-killed-four-year-old-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोते समय पिता ने गला रेत कर दी मासूम बेटे की हत्या, पत्नी को किया खून से लथपथ फिर मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय पिता ने गला रेत कर दी मासूम बेटे की हत्या, पत्नी को किया खून से लथपथ फिर मच गया कोहराम
Fri, 08 Feb 2019 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक चार साल का अंकित,मां उर्मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के सिर पर खून सवार हो गया जिसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी का बेरहमी से गला रेत दिया और फिर अपने मासूम बेटे काे मौत के घाट उतार दिया। जब घटना का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी
डेमो पिक
ओरन गांव के चुनका पुरवा में पति ने पत्नी और 4 वर्षीय पुत्र का गला बेरहमी के साथ रेत दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल कालेज बाँदा में भर्ती कराया गया। जब पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई तो इलाके में दहशत फैल गई। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।
तड़के करीब 4 बजे गला रेत दिया
डेमो पिक
आरोपी राम मूरत (40) पुत्र टिरुवा रैदास ने अपनी पत्नी मीरा उर्फ उर्मिला (35) व बेटे अंकित (4) का शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे गला रेत दिया। जिससे अंकित की मौके पर मौत हो गयी। घायल पत्नी उर्मिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत हो गई थी
डेमो पिक
घटना के बाद से आरोपी पति राम मूरत फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि उसकी पहली शादी कैरी (बिसंडा) गांव में हुई थी। 15 वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसकी दूसरी शादी 8 साल पूर्व उर्मिला उर्फ मीरा के साथ फफूंदी (बबेरू) गांव में हुई थी। घटना के फौरन बाद से पुलिस मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
पत्नी व पुत्र की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश
डेमो पिक
सीओ बबेरू राजीव प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी ने बताया परिवारिक कलह से पति ने अपनी पत्नी व पुत्र की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की है। जिसमें पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है