{"_id":"5efa43158ebc3e42f1002540","slug":"drunk-man-attacked-on-kanpur-police-with-stone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के पिस्टल से लैस दो सिपाहियों को नशेबाज ने पत्थर लेकर दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के पिस्टल से लैस दो सिपाहियों को नशेबाज ने पत्थर लेकर दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 30 Jun 2020 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
नशेबाज ने सिपाहियों को पत्थर लेकर दौड़ाया
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के दो सिपाहियों का एक नशेबाज के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। वीडियो में एक नशेबाज दो सिपाहियों को हाथ में पत्थर लेकर दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। सिपाही भी अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिख रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला....
जान बचाने के लिए सिपाही भी भागे
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक चालक ने पुलिस को जमकर छकाया। बर्रा तीन में गोपाल गुप्ता की परचून की दुकान है। सोमवार दोपहर मूलरूप से अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक हरवीर सिंह जादौन नशे में धुत होकर उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा।
इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने नशेबाज को पकड़ा
- फोटो : amar ujala
सामान देने में देर होने पर चालक ने गालीगलौज व मारपीट कर दी। पुलिस हरवीर को पकड़कर बाइक से थाने ला रही थी, रास्ते में पाल टॉवर के पास बाइक से कूद गया। इसके बाद वह कीचड़ में लोटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : amar ujala
इसके बाद नशेबाज उठा और उसने हाथ में पत्थर उठाकर सिपाहियों को दौड़ा लिया। नशेबाज के हाथ में पत्थर देखकर सिपाही डरकर भाग खड़े हुए। नशेबाज ने कुछ दूर तक सिपाहियों का पीछा भी किया।
विज्ञापन
नशेबाज के साथ सिपाही
- फोटो : amar ujala
इसी बीच वहां पर इलाकाई लोग भी एकत्र हो गए। किसी तरह इलाकाई लोगों ने नशेबाज के हाथों से पत्थर छुड़ाया। इसके बाद काफी देर तक नशेबाज गालीगलौज करता रहा। किसी तरह पुलिस उसको थाने लाई और शांतिभंग में चालान किया।