{"_id":"5f290b4d8ebc3e9f68417692","slug":"double-murder-the-husband-s-head-was-crushed-to-death-his-wife-s-body-was-not-clothed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: पति का सिर कुचल कर हत्या, पत्नी के शव पर नहीं थे कपड़े, हर ओर बिखरा था खून ही खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: पति का सिर कुचल कर हत्या, पत्नी के शव पर नहीं थे कपड़े, हर ओर बिखरा था खून ही खून
Tue, 04 Aug 2020 01:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Double Murder: कानपुर में पति पत्नी की बेरहमी से हुई थी हत्या
- फोटो : amar ujala
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में हुए दोहरे हत्याकांड की पुलिस अभी वजह तो नहीं तलाश पाई है लेकिन आशंका जरूर जता रही है कि हत्या नशेबाजी या आशनाई को लेकर हुई है। मौके से दो तीन गिलास भी मिले हैं। पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। डीआईजी के मुताबिक महिला के जेवरात सुरक्षित हैं। घर पर बहुत कम नकदी थी, वो भी वैसे ही रखी मिली है।
Double Murder: शालू विष्णू
- फोटो : amar ujala
इससे एक बात तो साफ है कि लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। सामान बिखराकर वारदात को लूट की तरफ मोड़ने का प्रयास जरूर किया गया है। पुलिस के मुताबिक विष्णु शराब, गांजा आदि नशे का लती था। यह भी पता चला है कि अक्सर वो अपने घर पर दोस्तों के साथ नशेबाजी करता था। इसलिए पुलिस को आशंका है कि रविवार रात को भी नशेबाजी कर रहा होगा।
Double Murder: पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
दो तीन गिलास भी मिले हैं। किसी बात पर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद फंसने के डर से उसकी पत्नी को मार डाला होगा। इसके अलावा महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। इससे शक की सुई आशनाई की तरफ घूम रही है। यह भी शक है कि कहीं कोई महिला से जबरदस्ती तो नहीं की गई, जिसके विरोध पर दोनों को मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder: मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इस पहलू पर भी जांच, पर कुछ खास नहीं मिला
शालू ने विष्णु के साथ दूसरी शादी की थी। शालू की मां रेलवे मैदान के पास पान की दुकान चलाती है। वहीं पिता मंगली प्रसार रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले शालू की अपने पहले पति रामू से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच की तो पता चला कि रामू भी दूसरी शादी कर चुका है। अभी तक उसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लिया है।

Double Murder: घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala
बहन से हुई थी आखिरी बार बात, राखी पर घर जाने का था प्लान
पुलिस के मुताबिक विष्णु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लॉकडाउन में काम न मिलने से तंगी से परिवार जूझ रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि रविवार रात विष्णु की फोन पर अपनी बहन से बात हुई थी। तब उसने कहा था कि सोमवार सुबह वह राखी बंधवाने श्याम नगर आएगा। इसके लिए उसने किसी से पैसे भी उधार लिए थे।