कानपुर के नौबस्ता में बाइक भिड़ंत के बाद पिता-पुत्र की चाकू मार कर हत्या के मामले में पुलिस की सुरक्षा, गश्त और लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल उठे हैं। रविवार शाम को जिस जगह पर आरोपियों ने पिता पुत्रों को बेरहमी से मारा वह स्थान विराटनगर पुलिस चौकी के पास है। वहीं, पास में ही यशोदानगर चौराहे पर पिकेट लगती है। हालांकि, वारदात के वक्त जब पिता-पुत्रों को मदद की जरूरत थी तब न तो पुलिस काम आई और न लोग।
वारदात में घायल सत्यम ने बताया कि उनकी बाइक में टक्कर लगने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। हाथ में लिए हेलमेट से उन लोगों पर एक के बाद एक वार करने लगे। उन लोगों ने पिता पर हमला किया तो दोनों भाई लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपियों से भिड़ गए।
2 of 13
मृतक बेटा शिवम त्रिवेदी और पिता शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आरोपियों ने चाकू निकालकर बोल दिया हमला'
इसके बाद भी कोई मदद को आगे नहीं आया जबकि आरोपी उन सभी को बेरहमी से पीटते रहे। इस बीच आरोपियों ने चाकू निकालकर उन लोगों पर हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी पीठ, सीने हाथ पर ताबड़तोड वार कर चुके थे।
3 of 13
हमले में घायल बड़ा बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वारदात के चलते शरीर से तेजी से खून बहने लगा। आंखों के सामने बेहोशी सी छाती जा रही थी और आरोपी ताबड़तोड वार कर रहे थे। इस बीच पिता और भाई के शरीर पर भी कई वार होने से वह बेदम हो गए। हालांकि तब तक कोई मदद को नहीं आया। बाद में कुछ लोगों ने एक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।
4 of 13
हमले में घायल बड़ा बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद घटना स्थल पर पुलिस कर्मी काफी देर से पहुंचे। मौके से एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है।
5 of 13
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले... हत्यारोपियों को भी ऐसी ही मौत मिले
शिवनारायण की पत्नी सुधा त्रिवेदी ने कहा कि जैसे हमारे पति और बेटे को मारा गया है। वैसे ही हत्यारों को भी सजा मिलनी चाहिए, तभी हमारे कलेजे को ठंडक मिलेगी। परिवार के अन्य लोगों ने भी चीख-चीखकर कहा कि फरार दोनों हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा न जाए।