कानपुर में उन्नाव के पूर्व मंत्री देवीबख्श सिंह के नाती व डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या उनके 12 साल पुराने दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसके डॉ. गौरव की पत्नी प्रियंका से प्रेम संबंध थे।
इसका डॉक्टर को शक हो गया था इसलिए उसने डॉक्टर को रास्ते से हटा दिया। वहीं पत्नी का दावा है कि आरोपी को उनके पति ने 50 लाख का कर्ज दिया था, जिसे वह चुकाना नहीं चाह रहा था इसलिए उसने हत्या कर दी। डॉ. गौरव के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी मुदित पर प्रॉपर्टी, कार और रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।
बुधवार को आरोपी सार्जेंट को पुलिस ने जेल भेज दिया। आवास विकास उन्नाव निवासी डॉ. गौरव प्रताप सिंह 13 मार्च को गंगा मेले पर पत्नी प्रियंका सिंह को उनके मायके राजीव विहार नौबस्ता छोड़ने आए थे। शाम लगभग छह बजे वह एक संपत्ति देखने के अलावा दोस्त मुदित श्रीवास्तव के पास जाने की बात कहकर निकल गए थे।
2 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद से डॉक्टर का कुछ पता नहीं चला। 14 मार्च को पत्नी जब थाने पहुंची तो चकेरी पुलिस ने शाम 5:40 बजे डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज की। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल की।
3 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रात लगभग 12:45 बजे उसकी निशानदेही पर कुलगांव फ्लाईओवर महाराजपुर के नीचे स्थित जंगल में डॉ. गौरव का शव बरामद कर लिया गया। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव का दावा है कि डॉक्टर की पत्नी और सार्जेंट के बीच छह माह से प्रेम संबंध थे, यह बात आरोपी भी कह रहा है।
4 of 10
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
आठ बार पत्थर से भिड़ाया सिर
आरोपी मुदित ने पूछताछ में बताया कि 13 मार्च की रात को उसने डॉ. गौरव को खूब शराब पिलाई। इतनी शराब पिलाई कि वह अपने पैरों पर खड़े होने की स्थिति में नहीं थे। उसके बाद गाड़ी से उन्हें हाईवे पर ले गए। वहां सुनसान जंगल देख क्रेटा गाड़ी रोकी।
5 of 10
kanpur murder case
- फोटो : Social Media
डॉक्टर को गाड़ी से बाहर निकाला उसके बाद सड़क पर लगे बड़े से पत्थर में आठ बार उनका सिर लड़ाया, थोड़ी ही देर में डॉ. गौरव की मौत हो गई। उसके बाद गाड़ी लेकर चकेरी के आकाश गंगा विहार कॉलोनी स्थित घर आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. गौरव के सिर पर कई बार भारी वस्तु से प्रहार हुआ था, अधिक खून बहने से मौत हो गई।