{"_id":"5b0985494f1c1bb16e8b4ad5","slug":"district-administration-has-arranged-to-vacate-tefko-colony-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने टेफ्को कॉलोनी खाली कराने का कर लिया बंदोबस्त, पॉलिटेक्निक में बनी अस्थायी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने टेफ्को कॉलोनी खाली कराने का कर लिया बंदोबस्त, पॉलिटेक्निक में बनी अस्थायी जेल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 26 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
घर खाली करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर टेफ्को कॉलोनी खाली कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं। विरोध करने पर लोगों को गिरफ्तार करके पॉलिटेक्निक में अस्थायी जेल में रखा जाएगा। हर व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। चेतावनी जारी करने के लिए लाउडस्पीकर भी लगवाए गए हैं।
सूचना देने के लिए लगाया जा रहा लाउडस्पीकर
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश पर टेफ्को कॉलोनी खाली कराने के लिए जिला प्रशासन के पास सिर्फ एक दिन रविवार का समय बचा है। कॉलोनी को खाली कराने के लिए अफसरों ने सभी तरह के बंदोबस्त किए हैं। कॉलोनी के हर रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बनाते हुए अफसरों की तैनाती कर दी गई है। अफसरों को अस्थायी जेल का जेल अधीक्षक और जेलर भी बनाया गया है। अस्थाई जेल में बंद लोगों की निगरानी के लिए भारी फोर्स तैनात रहेगी।
सामान लादकर ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दस बसों समेत 40 वाहनों का किया बंदोबस्त
कॉलोनी खाली कराने पर लोगों ने विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार कर पॉलिटेक्निक तक ले जाया जाएगा। इसके लिए दस बसों और उनका सामान वहां तक पहुंचाने के लिए 30 छोटा हाथी वाहनों का बंदोबस्त आरटीओ से कराया गया है। फोर्स के मूवमेंट के लिए और भी वाहन अधिगृहीत किए गए हैं। जरूरत पर अस्थाई जेल में लोगों को खाना देने की व्यवस्था भी की जा रही है।
नगर निगम ने ईंट-पत्थर हटवाएं
सुबह से शाम तक कॉलोनी के आसपास जमा पत्थर और ईंट भी नगर निगम से हटवा दिए गए हैं। नगर निगम से अस्थाई जेल में मोबाइल टॉयलेट और पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था देर शाम तक कराई जाती रही। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दिनभर कालोनी खाली कराने को किया लाउडस्पीकर से एनाउंस कराया जाता रहा।

घर खाली करके जाता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया
वैकल्पिक आवास देने के लिए लोगों के फार्म भरवाने को डूडा का स्टाल लगाया गया। रविवार को बल पूर्वक लोगों को हटाने की जरूरत पड़ी तो ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी। बल पूर्वक हटाने पर लोगों के हताहत होने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी लगवाई गई हैं। शुक्रवार रात से ही कॉलोनी में खुफिया विभाग को सक्रिय कर दिया गया था।
शनिवार को बिना फोर्स लगाए लोगों से टेफ्को कॉलोनी खाली करने को कहा गया था। इस पर बहुत से लोग अपना सामान लेकर दूसरी जगह चले गए हैं। अब रविवार को फोर्स लगाकर लोगों से आवास खाली कराने को कहा जाएगा। न जाने पर बल प्रयोग किया जाएगा। प्रशासन चाहता है कि लोग हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए खुद ही रविवार दोपहर तक कालोनी खाली कर दें। न हटने पर बलपूर्वक हटाने के सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं।
-सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी