फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौकी में किन्नरों के इस वजह से काटा हंगामा, 'शांत कराने में छूटा पुलिस का पसीना'

Sat, 26 May 2018 08:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 May 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
transgender did rucku in police station
चौकी इंचार्ज से बात करती शीला किन्नर व अन्य  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरेया जिले में रुरुगंज पुलिस चौकी पर शनिवार की किन्नरों ने जमकर हंगामा काटा। चौकी पुलिस ने चोर पकड़े जाने की सूचना देकर किन्नरों को बुलाया पर मौके पर आरोपी नही मिला। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने किन्नरों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया और शीघ्र ही चोर को पकड़ने की बात कही। 


 
transgender did rucku in police station
चौकी पर हंगामे के दौरान सूचना देती एक किन्नर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार 18 मई को किन्नर शीला निवासी याकूबपुर ने रुरुगंज चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक उसके साथ किन्नर छुटकी उर्फ दरोगा पुत्र रवींद्र बाथम निवासी रुरुखुर्द बीते ढाई महीने से रह रहा था।

 
transgender did rucku in police station
चौकी इंचार्ज से बात करती शीला किन्नर व अन्य  - फोटो : अमर उजाला
उन्होने बताया कि वह उसके घर से 10 तोला सोना व तीन लाख रुपये चोरी कर भाग गया था। शनिवार को जब किन्नर शीला ने चौकी के सिपाही सुरेंद्र से इस संबंध में बात की तो सुरेंद्र ने चोर के पकड़े जाने की बात कहते हुए उसे बुलाया। जिस पर किन्नर शीला अपने साथियों के साथ चौकी पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
transgender did rucku in police station
चौकी इंचार्ज से बात करती शीला किन्नर व अन्य  - फोटो : अमर उजाला
चौकी में आरोपी के न मिलने पर किन्नर भड़क गए और हंगामा करने लगे। मामले बढ़ने से पहले ही चौकी इंचार्ज अशोक कुमार चौकी पहुंचे और किन्नरों को शांत किया। चौकी इंचार्ज ने शीघ्र चोरी का खुलासा कर चोर को जेल भेजे जाने का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed