फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पूर्व सीएम पर कसा तंज, कहा अखिलेश को कुविचार आएं तो गंगा में डुबकी लगाएं

Fri, 31 Jan 2020 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav prasad attack on former CM akhilesh yadav
गंगा आरती करते सीएम योगी एवं डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैराज पर गंगा यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव गंगा यात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि यह सैफई महोत्सव नहीं है। गंगा जी की यात्रा है। इसका महत्व समझेें।


 
Deputy Chief Minister Keshav prasad attack on former CM akhilesh yadav
गंगा आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मन में कुविचार आ रहे हों तो गंगा में डुबकी लगाएं। सैफई महोत्सव के विचार खत्म हो जाएंगे और वे भी गंगा यात्रा के स्वागत को निकल आएंगे। कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में प्रयागराज में कुंभ हुआ था, तब लोग आचमन करने से भी कतरा रहे थे। 2019 में कुंभ हुआ तो वे भी संगम में डुबकी लगाने से खुद को रोक नहीं पाए।
 
Deputy Chief Minister Keshav prasad attack on former CM akhilesh yadav
गंगा पूजन करते सीएम योगी एवं डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
गंगा अब सिर्फ प्रयागराज में ही साफ नहीं हैं। वे चाहें कानपुर में डुबकी लगाएं या कहीं और। उपमुख्यमंत्री ने बसपा और कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा। बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस वाले सफाई करना नहीं जानते। सिर्फ गंदगी फैलाते हैं। इसके उलट इस देश का प्रधानमंत्री खुद कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश देता है। सफाई कर्मियों के पैर धोता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav prasad attack on former CM akhilesh yadav
गंगा आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील की कि गंगा को साफ रखने में सरकार का सहयोग करें। खुद भी गंगा को दूषित होने से बचाएं और इस मुहिम से जुडे़ं। देश में माहौल बिगाड़ने की साजिशें चल रही हैं। ऐसे में इतना ही कहूंगा कि गंगा मइया सिर्फ हिंदुओं की नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति की हैं। हर व्यक्ति को इस भगीरथ प्रयास में जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

 
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav prasad attack on former CM akhilesh yadav
डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश पर बाेला हमला - फोटो : अमर उजाला
एक भी गंदा बूंद गंगा में नहीं गिरने देंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी देखेगी कि देश और प्रदेश के किसी शहर, नगर, गांव से गंगा को दूषित करने वाला पानी नहीं गिरेगा। खास तौर पर कानपुर के अंदर एक भी गंदा बूंद गंगा में गिरने नहीं देंगे। गंगा की धारा करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का रास्ता तैयार कर रही है। वर्ष 2019 के कुंभ में 24 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। 2025 के कुंभ में 48 करोड़ लोग डुबकी लगाएं तो आश्चर्य नहीं होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed