फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली विशेषः शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन, अन्नकूट महोत्सव और भैय्या दूज के बारे में सब कुछ

Wed, 07 Nov 2018 02:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Deepawali special muhurt timing and worship
डेमो पिक
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चिंतक  ने बताया कि दिवाली मूलत: यमराज का पर्व है। 5 दिन का यह यम पर्व कहलाता है। मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के लिए देव और असुरों ने समुद्र मंथन किया था। उसमें 14 रत्न निकले। जिसमें विष और अमृत, रंभा और महालक्ष्मी का प्रादुर्भाव हुआ।

 
Deepawali special muhurt timing and worship
डेमो पिक
धनतेरस, नरक चतुर्दशी के बाद तीसरे दिन का पर्व दीपावली है। इसमें प्रदोष काल में दीप और महालक्ष्मी की पूजन का विधान है। इसमें बसना पूजन, संस्थान में पूजन और घर में पूजन विशेष रूप से होता है। दीपावली का मुहूर्त दोपहर 12 बजे के बाद से रात 7:32 बजे तक ही है। कारण है कि इसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा।
 
Deepawali special muhurt timing and worship
डेमो पिक
पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि इस बार प्रदोष काल शाम 5:14 से रात 7:50 बजे तक है। इसमें ही शाम 5:41 से रात 7:37 बजे के मध्य वृष लग्न रहेगा। इस काल खंड में गणेश-लक्ष्मी, कुबेर और इंद्र का पूजन करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepawali special muhurt timing and worship
डेमो पिक
पांचवां दीपक यमराज के लिए निकालते हैं और यह पांचों दीपक घी के ही प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार शाम 6:51 बजे से रात 11:42 बजे तक शुभ, अमृत चर की चौघड़िया रहेगी।
 
विज्ञापन
Deepawali special muhurt timing and worship
डेमो पिक
पूजन के लिए यह कालखंड भी उत्तम है। जो लोग साधक हैं उन्हें महानिशीथकाल में पूजन करना होता है। इस बार रात 12:04 से 12:24 बजे तक महानिशीथकाल है। सिंह लग्न में पूजन का समय रात 12:09 से रात 2:23 बजे तक रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed