फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफई मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता की बेटी की इस हाल में मिली लाश, ड्यूटी के बाद से किसी ने नहीं देखा

Wed, 25 Sep 2019 02:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
dead body of the BJP leader's daughter found in Saifai Medical College
इसी कमरे में रहती थीं डाॅ. वंदना - फोटो : अमर उजाला

इटावा के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में सोमवार रात छात्रा का शव उसी के आवास के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। पैथोलॉजी में पीजी (एमडी) द्वितीय वर्ष की छात्रा को दो दिन से किसी ने नहीं देखा था। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के पिता भाजपा नेता उसका शव लेकर गाजियाबाद के लिए चले गए। उन्होंने इटावा आकर तहरीर देने की बात कही है।



 

dead body of the BJP leader's daughter found in Saifai Medical College
कमरे का दरवाजा तोड़ कर निकाली गई डॉ वंदना की लाश - फोटो : अमर उजाला
छात्रा प्रथम वर्ष में कॉलेज टॉपर रहीं थीं। गाजियाबाद निवासी भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार शुक्ला की पुत्री डा. वंदना पैथालॉजी में पीजी (एमडी) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वंदना ने शनिवार को ड्यूटी की थी, रविवार शाम के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। डा. विनीत चतुर्वेदी ने बताया कि वंदना का कमरा दो दिन से बंद होने की सूचना सोमवार रात करीब 9:15 बजे मिली।

 
dead body of the BJP leader's daughter found in Saifai Medical College
पोस्टमार्टम हाउस में सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपायों ने केके शुक्ला से जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला
डा. विनीत की सूचना पर चीफ वार्डन और छात्र कल्याण वेलफेयर के प्रभारी नरेश पाल सिंह वंदना को फोन किया। लगातार घंटी जाने के बाद भी फोन नहीं उठा तो नरेश पाल ने डीन डा. आलोक श्रीवास्तव को सूचना देकर डीन कार्यालय खुलवाया। वहां से छात्रा के रिकार्ड से नंबर लेकर पिता केके शुक्ला और यूपी 100 पर को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of the BJP leader's daughter found in Saifai Medical College
गमजदा खड़े वंदना के दादा विद्याधर शुक्ला व परिवार के लोग।  - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस पीछे का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे में छात्रा का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। शव से बदबू भी आ रही थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को फंदे से उतरवाया। इसी बीच छात्रा के दादा विद्याधर शुक्ला और दो भाई भी पहुंच गए।

 
विज्ञापन
dead body of the BJP leader's daughter found in Saifai Medical College
सैफई चिकित्सा विवि में डा. वंदना का आवास - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को डा. आलोक कुमार व डा. निखिल राय ने पोस्टमार्टम किया। सुबह करीब 11 बजे परिजन शव लेकर गाजियाबाद चले गए। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों की शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed