औरैया जिले में दिबियापुर के सेहुद गांव में गुरुवार को नवजात समेत तीन बेटियों के साथ मां का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी से लटकता मिला। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ व दिबियापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
2 of 6
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत महिला के भाई ने आरोप लगाया कि लगातार तीन बेटियां होने पर पति व ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सेहुद गांव निवासी कुलदीप पुत्र कैलाशबाबू मेहनत मजदूरी करता है। गुरुवार को सुबह वह पड़ोस के गांव गुमानी का पुर्वा में मजदूरी करने गया था। दिन में 11 बजे घर लौटने पर कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के घर से अपने घर के आंगन में कूदकर देखा तो कमरे में साड़ी के अलग-अलग छोर पर पत्नी साधना देवी (28), बेटी गुंजन (7), अंजुम (3) और ओजस्विनी (21 दिन) के शव लटके थे।
4 of 6
मौके पर लगी क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यह नजारा देख कुलदीप के होश उड़ गए और वह चीखता हुआ बाहर की ओर भागा। जानकारी मिलते ही एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सुरेंद्र नाथ, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल के साथ फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
5 of 6
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सुनीति ने बताया कि महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड किया है। प्रथम दृष्टया गृह क्लेश का मामला लग रहा है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।उधर, मृतक साधना देवी के भाई बृज विहारी पुत्र सिपाहीलाल निवासी अमानपुर सहायल ने पति कुलदीप, सास बिटोलीदेवी, ससुर कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।