फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगम यादव का कातिल कौन: भाई से आखिरी बार हुई थी बात, साथी बोले- डर गए थे इसलिए शव फेंका, दो युवती खोलेंगी राज

Mon, 02 Jan 2023 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jan 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of B-Pharma student found in Kanpur, murder case
संगम यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में रविवार सुबह बी-फार्मा के छात्र संगम यादव (23) का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक के साथ पढ़ने वाले पांच दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के दौरान संगम छत से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। कन्नौज के छिबरामऊ के करीमुल्लापुर गांव निवासी उदेश कुमार पीएसी में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में झांसी जिले में तैनाती है। उनका बड़ा बेटा शिवम महोबा में सिपाही है। छोटा बेटा संगम यादव (23) मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज से बी-फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह माधवपुरम गूबा गार्डेन स्थित अपने मकान में रहता था। 
Dead body of B-Pharma student found in Kanpur, murder case
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मकान में अन्य किरायेदार भी हैं। शनिवार रात को संगम घर से निकला था। रात में वह नहीं लौटा। रविवार सुबह बिठूर के गोरहा गांव के पास सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उसके मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।

 
Dead body of B-Pharma student found in Kanpur, murder case
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
साथी छात्र बोले...डर गए थे इसलिए शव फेंक दिया
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि संगम ने रात करीब आठ बजे अपने भाई से फोन पर बात की थी। रात करीब साढ़े आठ बजे दोस्त अभिषेक पांडेय से फोन पर बातचीत की। उसके बाद वह अभिषेक के कमरे पर गया। जब पुलिस ने अभिषेक को उठाया तो उसने बताया कि वह कुल 9 दोस्त मिलकर नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी कर रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of B-Pharma student found in Kanpur, murder case
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान सभी छत पर थे। अचानक से संगम छत से नीचे गिर गया। जब वह नीचे पहुंचे तो देखा कि संगम की मौत हो चुकी है। छात्रों का दावा है कि वह डर गए थे कि फंस न जाएं, इसलिए शव सड़क किनारे फेंक दिया था।

 
विज्ञापन
Dead body of B-Pharma student found in Kanpur, murder case
संगम यादव हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हाथ पैर-टूटे, औंधे मुंह पड़ा था शव
संगम का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शर्ट के बटन खुले थे। पास में उसके जूते पड़े थे। उसका एक पैर व हाथ टूटा था। शरीर पर कई और निशान भी थे। परिजनों ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद देर रात डीएम की अनुमति मिल सकी। आधी रात बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत की वजह स्पष्ट होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed