फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daaku gang killed husband in front of her wife

डाकू गैंग की हैवानी करतूत, पत्नी की आंखों के सामने पति को कुल्हाड़ी से काटा

Sun, 26 Feb 2017 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
daaku gang killed husband in front of her wife
डेमो
यूपी और एमपी बॉर्डर पर रविवार को एक डाकू गैंग ने बड़ी बर्बरता से एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की आंखों के सामने कुल्हाड़ी से काट डाला। महिला मदद के लिए चींखती रही लेकिन वहां उनकी पुकार सुनने वाला कोई न था।  
विज्ञापन


शनिवार रात चित्रकूट के भरतकूप चौकी क्षेत्र से सटे बघोलन निवासी रामनरेश (45) पुत्र मझलू शनिवार की शाम को पत्नी शिवकली के साथ भंगडा गांव गया था। शिवकली ने बताया कि रात को पैदल ही घर लौटते वक्त भरतकूप के खंभरिहा मइयादीन का पुरवा के पास असलाधारी अज्ञात बदमाश ने उन्हें घेर लिया। दोनों को पकड़कर नगदी लूटने की कोशिश की। शिवकली ने विरोध किया तो डाकू गैंग ने उसे पकड़कर अभद्रता की। जिससे वह डरकर भागने लगी तभी बदमाशों ने उसके पति को कुल्हाडी से वार कर मार डाला।
विज्ञापन

   
इसके बाद वह हांफती हुई भरतकूप के कोढ़न गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों को फूट फूट कर रोते हुए आपबीती सुनाई। गांववालों ने मामले की सूचना पुलिस दी को दी। महिला की फौरन मदद करने की बजाय पुलिस ने सुबह होने का इंतजार किया। फिर...   

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत पर पुलिस का ड्रामा

daaku gang killed husband in front of her wife
डेमो
यहां से शुरू हुआ पुलिस महकमें का ड्रामा... भरतकूप व नयागांव सतना मप्र पुलिस में सीमा विवाद शुरु हो गया। रविवार को तड़के दोनों स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों एक दूसरे के क्षेत्र में वारदात होने की बात कहते रहे। महिला अपने पति की लाश पर फूंट फूंट कर रोती रही लेकिन पुलिस का ड्रामा जारी रहा। 

बाद में नयागांव थाना प्रभारी देवी सिंह ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल नवोदित गैंग ललित पटेल गैंग पर ही शक हो रहा है। भुक्तभोगी महिला ने भी इसी गैंग का नाम लिया है फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बदमाशों ने मृतक का मोबाइल व पांच हजार नगदी लूटा है।

 

महिला की भूमिका संदिग्ध बताकर पुलिस कर रही शक

daaku gang killed husband in front of her wife
डेमो
पूरे मामले में महिला की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। भरतकूप चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि महिला का एक बेटे पर डाकू शिवा गैंग का सदस्य होने का आरोप लगा है। जो अभी सतना जेल में बंद है। अदालत में पेशी में कुछ गवाह पडोस के गांव भगडा में रहते हैं। ऐसे ही एक गवाह के घर दंपति गया था। वहां गवाह को कुछ रुपये भी दिए गए हैं। घटना के समय महिला का बचकर आना भी संदेह के घेरे में है। महिला अभी सही बयान नहीं दे रही है। फिलहाल ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना डाकू ललित पटेल गैंग द्वारा ही अंजाम दिए जाने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed