बिठूर में बुधवार को एक युवती का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। युवती का गला बेल्ट और स्वेटर से कसा गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि हत्या के बाद शव को दुपहिया वाहन से यहां लाकर फेंका गया है।
युवती के गले में लाल रंग का स्वेटर और चमड़े की बेल्ट लिपटी मिली
2 of 4
इस बेल्ट से कसा गया महिला का गला
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
मंधना-बिठूर रोड स्थित रमेल नगर गांव में दोपहर को सड़क किनारे 25 वर्षीय युवती का शव गांव के एक युवक ने देखकर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने पाया कि युवती के गले में लाल रंग का स्वेटर और चमड़े की बेल्ट लिपटी हुई थी। सलवार और कुर्ता भी अस्त-व्यस्त था। उसकी दाहिने पैर की जूती और अंगूठा काफी घिसा हुआ है। आशंका है कि हत्या के बाद युवती के शव को दुपहिया वाहन से यहां लाकर फेंका गया होगा।
पुलिस को मिले टायरों के निशान
3 of 4
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
पुलिस को यहां टायरों के निशान मिले हैं। युवती ने काले रंग की सलवार, गोल्डन रंग का कुर्ता, काला दुपट्टा और महरून रंग की जूती पहन रखी है। पैरों में बिछिया और मांग में सिंदूर भरा है, जिससे साफ है कि युवती विवाहित है। दाएं हाथ में ऊँ गुदा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
बायोमैट्रिक मशीन से हुआ शिनाख्त का प्रयास
4 of 4
बायोमीट्रिक सिस्टम से महिला की पहचान करने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
बायोमैट्रिक मशीन से हुआ शिनाख्त का प्रयास
युवती की शिनाख्त कराने के लिए हाईटेक तरीका भी अपनाया गया। पुलिस ने मौके पर बायोमैट्रिक मशीन मंगाई। युवती की अंगुलियों को मशीन में रखकर सर्च किया। काफी देर तक पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास करती रही लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
तीन महीने पहले भी मिली थी एक युवती
बिठूर के संडीला मार्ग स्थित बंखडेश्वर मंदिर के पास पांच नवंबर को 26 वर्षीय युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।