फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस औरत ने लाशों पर चलाईं चाकू, पोस्टमार्टम हाउस में मचाया उत्पात

Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
woman fired at the bodies, knives, autopsy House made a nuisance
हाथ में चाकू लेकर पोस्टमार्टम हाउस में लोगों को डराती सुशीला - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हाथ में चाकू लिये एक शराबी महिला ने जमकर हंगामा काटा। महिला पोस्टमार्टम हाउस के अंदर घुस गई और लाशों पर चाकू चलाना शुरू कर दिया। हैलट अस्पताल के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को पकड़ा और उसके हाथों से चाकू छीनी।

शराब के नशे में धुत सुशीला

woman fired at the bodies, knives, autopsy House made a nuisance
शराब के नशे में धुत सुशीला - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की दोपहर बिहार निवासी सुशीला (30) शराब के नशे में आई और चाकू दिखाकर मॉर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद लोगों को डराने लगी। मौका पाकर सुशीला पोस्टमार्टम हाउस के अंदर घुस गई और वहां रखीं लाशों पर चाकू चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान सुशीला ने मॉर्चरी के पास रखी एक पोटली को चाकुओं से गोद- गोदकर फाड़ डाला।

सुशीला ने फाड़ डालीं कई वाहनों की गद्दियां

woman fired at the bodies, knives, autopsy House made a nuisance
मोटरसाइकिल की गद्दियों को चाकुओं से गोदती सुशीला - फोटो : अमर उजाला
सुशीला ने मॉर्चरी के पास रखी एक पोटली को चाकुओं से गोद- गोदकर फाड़ डाला। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुशीला को समझाबुझाकर शांत कराया। इतने में भी सुशीला नहीं ठहरी पुलिसवालों के सामने वह हैलट कैंटीन में घुस गई और कोल्डड्रिंक की  बोतलें उठाकर लोगों को मारना शुरू कर दिया। स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हंगामा करने वाली सुशीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। किसी ने उसे शराब पिला दी थी जिसकी वजह से उसने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर उत्पात मचा दिया। महिला द्वारा मारे गए चाकू से तीन लाशों की सीलें फट गईं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed